'आमिर के साथ ऐसा हुआ है, हम बुरे लोग नहीं हैं'
अरबाज खान ने हाल ही बॉलीवुड बबल से बातचीत में मलाइका से तलाक और इसके बाद हुई उनकी ट्रोलिंग पर अपनी बात कही। अरबाज ने आमिर खान और किरण राव के हाल ही हुए अलगाव पर कहा,'हो सकता है कि फैंस और फॉलोअर्स को अगर कोई कपल पसंद आता है, तो वे उसे साथ देखना चाहते हैं। हाल ही आमिर के साथ ऐसा हुआ है। ऐसा होता है। इसका मतलब यह नहीं कि हम बुरे लोग हैं। वे दो लोग हैं जिन्होंने महसूस किया कि जिस वजह से वे दोनों साथ थे... वह यात्रा शानदार और सुंदर होनी चाहिए। कभीकभार आपके रास्ते अलग होते हैं और आप अलग तरह के लोग बन जाते हैं। आपको उन्हें अलग बन जाने और खुश होने देना चाहिए। इसलिए हम कभी भी (ट्रोलिंग से) प्रभावित नहीं होते हैं। मैं कभी भी मेरी पर्सनल लाइफ पर किए गए कमेंट्स से प्रभावित नहीं होता हूं। मुझे लगता है कि ये सब उस समय अनावश्यक था, उनमें से कुछ को हमें इग्नोर करना होता है और आगे बढ़ना होता है।'