दर्शकों को सबसे ज्यादा इतंजार फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF 2) का है, जिसका दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर KGF फैंस का फिल्म के लिए क्रेज दोगुना हो गया है. फिल्म में इस बार कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) के साथ बॉलीवुड की सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी नजर आने वाले हैं.
साल 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF 2) के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं. फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जिसको देखने के बाद लोगों का फिल्म के प्रति क्रेज साफ देखने को मिल रहा है. फिल्म में लोग एक बार फिर कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं. साथ ही इस फिल्म में बॉलीवुड के संजू बाबा (Sanjay Dutt) 'अधीरा' के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके कैरेक्टर पर भी लोगों की नजर बने हुई हैं. ये फिल्म अगले महीने की 14 तारीख को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.
फिल्म में यश, संजय दत्त के अलावा रवीना टंडन (Raveena Tandon) भी नजर आएंगीं. वहीं हाल में ट्रेलर के इवेंट के दौरान सभी स्टार्स और फिल्म निर्माता करण जौहर एक साथ नजर आए. इसी इवेंट के दौरान यश ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ बातें की, जिसमें उन्होंने बताया कि संजय दत्त सेट पर कैसा काम करते थे. यहां तक कि संजय ने यश से ये तक कह दिया था कि 'भाई मेरी बेइज्जती मत करना'. संजय की इस बात का किस्सा बताते हुए यश ने बताया कि 'जिस तरह से इन्होंने अपने स्वास्थ्य के साथ इस फिल्म के लिए खुद को कमिटेड किया'.
साथ ही 'रॉकी भाई' ने 'अधीरा' की तारीफ करते हुए कहा कि 'वो इनका डेडिकेशन दिखाता है. हम सभी जानते हैं कि ये किस तरह से इन्होंने ख़ुद को एक्शन सीक्वेंस के लिए समर्पित किया है. मैं उसके लिए बहुत डरा हुआ था. मैंने सभी को सावधान रहने के लिए कहा था, लेकिन फिर वो मेरे पास आए और कहा यश प्लीज़ मेरी बेइज्जती मत करना, मैं करूंगा और मैं ये करना चाहता हूं. मैं अपना बेस्ट देना चाहता हूं'. बता दें कि संजय दत्त जिस वक्त 'केजीएफ 2' की शूटिंग कर रहे थे इसी दौरान वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जूझ रहे थे.
इस दौरान भी उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग नहीं छोड़ी और पूरी लगन और मेहनत के साथ अपना काम खत्म किया. अपनी बात को खत्म करते हुए यश ने कहा कि 'संजय सर आप सच में योद्धा हैं.ये बहुत डाउन टू अर्थ हैं और दयालु हैं ये मुझे यश भाई कहते हैं'. इससे पहले फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' (KGF Chapter 1) साल 2018 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच दीवानगी का आलम ये है कि लोग तीन साल से इसके दूसरे पार्ट के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं. KGF Chapter 2 को हिंदी समेत कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.
KGF Chapter 2 का Trailer देखने के लिए यहां क्लिक करें