इस सवाल के जवाब में नवाजुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि 'मुझे यह सब नहीं पता लेकिन हर फिल्म डायरेक्टर का अपना एक नजरिया होता है, उन्होंने अपने नजरिए से फिल्म बनाई. आने वाले दिनों में कोई और अपने नजरिए से फिल्म बनाएगा'. इसके बाद उनसे पूछा गया कि 'इस फिल्म में सच्ची कहानी है, आपको लगता है कि इस तरह की फिल्मों को बनानी चाहिए या फिर डॉक्युमेंट्री तक ही सीमित रखना चाहिए?' इस पर नवाज कहते हैं कि 'फिल्में भी बननी चाहिए, कुछ और चीजें जोड़ी जाती हैं, जब कोई डायरेक्टर फिल्म बनाता है तो उसका अपना एक नजरिया होता है चीजों को देखने का, उसे रोका नहीं जाना चाहिए. आने वाले वक्त में भी डायरेक्टर ऐसी फिल्में बनाएंगे'