किरण राव (Kiran Rao) से तलाक पर भी बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि 'दरअसल, उसको जरा भी फर्क नहीं पड़ा क्योंकि उसकी लाइफ में कोई बदलाव नहीं आया. हमारा घर दो लेवल पर है, ऊपर किरण रहती हैं और नीचे मैं रहता हूं और आजाद ऊपर-नीचे करता रहता है'. आमिर ने बताया कि 'वे अपने सपनों के पीछे भाग रहे थे और इस दौरान उन्होंने अपने अपनों को वक्त नहीं दिया, उन पर ध्यान नहीं दे पाया'.
आमिर कहते हैं कि 'मुझे लगा इन सिनेमा ने मुझे अपनी फैमिली से छिन लिया. मैंने अपनी फैमिली को बोल दिया था कि अब मैं न एक्टिंग करूंगा और न प्रोड्यूसर के तौर पर काम करूंगा. मुझे आप लोगों के साथ रहना है. उस वक्त मेरे घरवाले हिल गए थे'.