इसी दौरान दोनों की प्यार और रिलेशनशिप की खबरें जंगल की आग की तरह चारों ओर फैलने लगी थीं. दोनों ने भी इस बात से इंकार नहीं किया. बताया जाता है कि मनीषा नाना से बेइंतहा मोहब्बत करने लगी थीं, लेकिन दोनों के बीच झगड़े भी होते रहते है, जिसकी वजह थी नाना इस रिश्ते को कोई नाम देने को तैयार नहीं थे. वो रिलेशनशिप में थे, लेकिन मनीषा उनसे शादी करना चाहती थी, लेकिन वो शादी नहीं करना चाहते थे. मनीषा को ये बात काफी खटकती थी.