उस दौर में कई एक्ट्रेसेस ऐसी थी, जिनका नाम अंडरवर्ल्ड के साथ जोड़ा जाता था, जिनमें मंदाकिनी और मोनिका बेदी जैसी एक्ट्रेस का नाम भी शामिल था, जिसके बाद उस दौर में सबसे ख़ूबसूरत चुड़ैल जैस्मीन का नाम भी उस लिस्ट में शामिल हो गया था. जैस्मीन ने साल 1979 में विनोद खन्ना (Vinod Khanna) के साथ फ़िल्म 'सराकरी मेहमान' से अपना डेब्यू किया था. इसके बाद वो फ़िल्म 'डायवोर्स' में शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) के साथ नजर आईं, तब तक उनको कोई नहीं जानता था.