बॉलीवुड

‘Gangubai Kathiawadi’ के बाद क्या है ‘हीरामंडी’ की कहानी? जिसपर Sanjay Leela Bhansali बना रहे हैं Netflix Series

मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' के बाद अब पाकिस्तान की ‘हीरामंडी’ (Heera Mandi) को लेकर सीरीज बनाने जा रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं क्या है उसके पीछे की कहानी?
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2022, 4:21 PM IST
Sanjay Leela Bhansali के ‘हीरामंडी’ सीरीज की कहानी
Sanjay Leela Bhansali के ‘हीरामंडी’ सीरीज की कहानी

मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ 'गंगुबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) बनाई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्ट साबित हुई थी. फिल्म की कहानी ने खूब वहावाही बटोरी थी. ये भंसाली ने ये फिल्म रीयल मुंबई की काठियावाड़ी इलाके पर बनाई थी. इस फिल्म के बाद अब वो सिनेमेटोग्राफर सुदीप चटर्जी (Sudeep Chatterjee) के साथ पाकिस्तान की ‘हीरामंडी’ (Heera Mandi) पर सीरीज बनाने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.

इस सीरीज के जरिए भंसाली ओटीटी पर अपना डेब्यू देने जा रहे हैं. भंसाली की ये सीरीज ‘हीरामंडी’ पाकिस्तान के लाहौर के एक रेड लाइट एरिया पर आधारित वेब सीरीज है, जिसको नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज किया जाएगा. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस इसके रिलीज होने का वेट कर रहे हैं. भंसाली के इस सीरीज में ऋचा चड्ढा (Richa Chadha), अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और मनीषा कोइराला (anisha Koirala) अहम भूमिका में नजर आएंगी.


साथ ही बताया जा रहा कि सीरीज के एक एपिसोड में रेखा (Rekha) भी नजर आ सकती हैं. इस सीरीज से पहले भी संजय लीला भंसाली कई फिल्मों में सेक्सवर्कर की कहानी दिखा चुके हैं, जिनको दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है. वहीं अगर भंसाली की अगर सीरीज 'हीरामंडी' की कहानी के बारे में बात करें तो, पाकिस्तान के शहर लाहौर के बादशाही मस्जिद के पास हीरामंडी पड़ता है. बताया जाता है कि यहां एक समय पर बेहद रौनक हुआ करती थी, लेकिन बदलते वक्त के साथ यहां के सब बदल चुका है.


ये बात तो आप सभी जानते हैं कि आजादी से पहले जब पाकिस्तान और भारत एक ही देश हुआ करता था. उस समय से ही हीरामंडी मौजूद है. उस दौर में यहां मुगलों का राज हुआ करता था. मुगलों की शान कही जाने वाली हीरामंडी में उस समय सेक्सवर्कर के अलावा संगीत और मुजरा करने वाली महिलाएं भी हुआ करती थीं, लेकिन आज हीरामंडी की रौनक फीकी पड़ गई है, जिसकी कहानी भंसाली लोगों के सामने रखने वाले हैं. बता दें कि संजय लीला भंसाली की ये सीरीज इस साल के आखिर में 27 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी.

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार