बॉलीवुड

भंसाली की अगली फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर नहीं ये सुपरस्टार कर सकता है रोमांस!

दी‍पिका ने अपने कॅरियर की तीन बेहतरीन फिल्में, 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत', संजय लीला भंसाली के निर्देशन में ही की है।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 10:48 AM IST
Sanjay Leela Bhansali
Sanjay Leela Bhansali

बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली हमेशा से ऐतिहासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसी साल संजय की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हुई थ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म को लेकर विवाद भी काफी चला। बावजूद इसके इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर काफी अच्छी कमाई की। इस फिल्म में बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण, रणबीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य किरदार के रूप में नजर आए थे। भंसाली अब दीपिका को लेकर एक और फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन इस बार वह दीपिका के साथ रणवीर सिंह को कास्ट नहीं करना चाहते हैं। अब सवाल ये उठता है कि अगर फिल्म में रणवीर नहीं होंगे तो उनके अपोजिट कौन होगा? बता दें कि इस बार भंसाली दीपिका और सलमान को लेकर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।

भंसाली की अगली फिल्म का नाम है ये:
खबरों की मानें तो फिल्म 'पद्मावत' के बाद भंसाली अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि भंसाली 'इंशा अल्लाह' नामक अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं। वह यह फिल्म सलमान खान और दीपिका पादुकोण के साथ बनाएंगे। दीपिका पादुकोण और सलमान खान की जोड़ी अब तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई है। गौरतलब है कि सलमान और दीपिका भंसाली के बेहद करीबी हैं।

दोनों ने इन फिल्मों में भंसाली के साथ किया काम:
भंसाली और सलमान ने 'खामोशी', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'सांवरिया' जैसी फिल्में की हैं। वहीं दी‍पिका ने अपने कॅरियर की तीन बेहतरीन फिल्में, 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत', संजय लीला भंसाली के निर्देशन में ही की है। फिलहाल सलमान 'भारत' फिल्म में व्यस्त हैं। इसके बाद वे 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू करेंगे।

Published on: