
Sapna Choudhary On Children After Divorce: हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेमस सपना चौधरी की जिंदगी इस समय मुश्किल भरी है। उन्होंने हाल ही में अपनी 6 साल की शादी को खत्म करने और तलाक फाइन करने की जानकारी फैंस को दी है। इस खबर ने लाखों लोगों को हैरान कर दिया। सपना ने तलाक का कारण भी बताया और ये भी कहा कि वह अपने करियर से भटक गई थीं। अब इसी बीच उन्होंने अपने बच्चों को लेकर भी बात की। तलाक के बाद उनके दोनों बच्चे उनके साथ रहेंगे या उनके पति के पास रहेंगे? इसके साथ ही सपना ने ट्रोलिंग करने वालों को भी करारा जवाब दिया है।
सपना चौधरीन ने NMF न्यूज संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी शादी या उनके बच्चों को लेकर किसी को भी अपनी राय तभी देनी चाहिए, जब उसने उनके साथ रहकर उन हालात को खुद देखा हो और उन चीजों का सामना किया हो। उनके मुताबिक, बाहर से किसी भी स्थिति पर टिप्पणी करना और फैसला सुनाना बेहद आसान होता है, जबकि असलियत वही समझ सकता है जो उस दौर से गुजर रहा हो।
सपना ने बताया कि उन्होंने पीछे देखा कि लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। इसके अलावा कुछ लोग बच्चों को लेकर भी यह कह रहे थे कि उनकी मां उन्हें छोड़ सकती है। इन बातों पर पलटवार करते हुए सपना चौधरी ने कहा कि अगर लोगों को ऐसा ही लगता है तो शायद उनका सोचना सही है कि वह अपने बच्चे छोड़ दें या उनके साथ न रहें। क्योंकि जो बोल रहे हैं उनके साथ ऐसा हुआ होगा, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं सिखाया गया है।
सपना चौधरी ने साफ कहा कि ये बच्चे उनके हैं और इस मामले में वह या उनके पति की फैसला लेंगे। लोगों को इस बारे में सोचने की इतनी ज्यादा जरूरत नहीं है। उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि वह अपने बच्चों को लेकर बेहद संवेदनशील और दृढ़ हैं, और किसी के कहने या ट्रोलिंग से अपने रिश्तों व जिम्मेदारियों की परिभाषा बदलने वाली नहीं हैं। सपना का यह बेबाक अंदाज उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है जो बिना पूरी सच्चाई जाने किसी की भावनाओं और मातृत्व पर सवाल खड़े कर देते हैं।
बता दें, सपना चौधरी ने साल 2020 में वीर साहू से लव मैरिज की थी। शादी के 6 सालों के बाद सपना चौधरी ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। सपना चौधरी के दो बच्चे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने 'द 50' शो भी किया था। वहीं दूसरी ओर फैन्स उनके डांस के दीवाने हैं। सपना को अब तक कई हरियाणा के सुपरहिट गानों में डांस करते हुए देखा गया है।