Birthday Special: फेमस एक्ट्रेस जो 5 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही हैं। कभी 95 किलो की एक्ट्रेस आज लाखों दिलों की जान बन चुकी हैं।
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। इनके माता और पिता के अलावा इनकी दादी भी एक जाना माना चेहरा है। ऐसे में एक्ट्रेस को फिल्मी जगत में जगह बनाने में दिक्कत नहीं आई, पर इनके वजन की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं, जब इनके कथित बॉयफ्रेंड की मौत हुई तो इनका नाम ड्रग्स केस में आया था। हम बात कर रहे हैं अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की। सारा अली खान के बर्थडे पर जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुने और हैरान करने वाली चीजे…
सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ था। सारा जब सिर्फ 4 साल की थीं। तब उन्होंने कैमरे का सामना किया था। वो एक विज्ञापन में नजर आई थीं। पिता सैफ ने बताया था कि सारा ने शिकागो में ऐश्वर्या राय की स्टेज परफॉर्मेंस देखी थी। इसके बाद उसने भी एक्ट्रेस बनने की ठान ली थी। सारा ने जब बड़े होकर फिल्मों में आना चाहे तो उनका वजन 96 किलो था। कोई भी इस वेट की लड़की को अपनी फिल्मों में नहीं लेना चाहता था। वहीं, सारा ने लिए वेट कम करना बेहद मुश्किल था। उन्हें पीसीओएस जैसी गंभीर बीमारी थी। जो आजकल कई लड़कियों में देखी जा सकती है। सारा ने अपनी बीमारी से जंग लड़ी है और अपना वजन कम किया और सारा अली खान का नाम बॉलीवुड की टॉप 5 एक्ट्रेस की लिस्ट में आता है।
सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से अपना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। कहा जाता है कि दोनों इस फिल्म के दौरान काफी क्लोज आ गए थे और एक कपल बन गए थे। वहीं, जब सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की तब पुलिस ने इस सुसाइड में ड्रग्स का नाम लेकर आई। उनका मानना था कि सुशांत सिंह ने जब सुसाइड किया तब ड्रग्स लिया हुआ था। वहीं, उनसे जुड़े हर शख्स से पूछताछ की गई। सारा अली खान से भी ड्रग्स केस पर पूछताछ हुई थी, पर उन्हें क्लीन चिट मिल गई थीं।