बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने मालदीव से की हॉट तस्वीरें शेयर, मल्टी कलर ड्रेस में ढाया कहर

सारा अली खान मालदीव में मना रही हैं वेकेशन मालदीव से सारा ने बेहद ही हॉट तस्वीरें की हैं शेयर
2 min read
sara_ali_khan_maldives_photos.jpg
Sara Ali Khan Maldives Photos

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब सारा ने मालदीव (Maldives) से अपनी बेहद ही हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इन दिनों सारा मालदीव में वेकेशन के लिए गई हुई हैं। यहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें की हैं। इन तस्वीरों को सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sara Ali Khan Instagram) से शेयर किया है। तस्वीरों में सारा समुद्र किनारे बहुत ही दिलकश अंदाज में पोज़ देती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मल्टी कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जो मालदीव के लिए परफेक्ट है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, 'मिट्टी में पैर और नाक को चूमतीं सूरज की किरणें।' उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सारा के इस पोस्ट पर अब तक 16 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले सारा ने अपनी ब्लैक ड्रेस में तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थीं। उनकी इन तस्वीरों को भी फैंस ने काफी पसंद किया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान की हाल ही में फिल्म 'कुली नं 1' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) लीड रोल में थे और इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। इसके अलावा सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नजर आएंगे।

Published on:
20 Jan 2021 05:42 pm