बॉलीवुड

करीना कपूर के छोटे बेटे को गोद में लिए नजर आईं सारा अली खान, तस्वीर हो रही है जमकर वायरल

सारा अली खान ने ईद के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया। सारा ने अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2021, 8:05 PM IST
sara_ali_khan.jpg
Sara Ali Khan With Jeh Ali Khan

नई दिल्ली। 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर 33 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब सारा ने ईद के मौके पर फैंस को एक खास तस्वीर के साथ सरप्राइज दिया है।

दरअसल, आज देशभर में ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को ईद की बधाई दी। वहीं, सारा अली खान ने ईद के मौके पर फैंस को एक खास तोहफा दिया। सारा ने अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके साथ पापा सैफ अली खान, भाई इब्राहिम और तैमूर नजर आ रहे हैं। लेकिन सारी लाइमलाइट करीना कपूर के छोटे बेटे जेह ने लूट ली।

सारा ने अपनी गोद में जेह को लिया हुआ है। लेकिन इस फोटो में जेह के चेहरे पर सारा ने एक इमोजी लगा दिया है। जिसे देखकर फैंस निराश हो गए। क्योंकि फैंस काफी वक्त से करीना और सैफ के छोटे बेटे जेह का चेहरा देखना चाहते हैं। लेकिन लगता है कि उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, 'ईद मुबारक, अल्लाह सभी को शांति, खुशहाली और सकारात्मकता दे। हम सभी के लिए अच्छे दिनों की उम्मीद है।' सारा की ये तस्वीर अब तेजी से वायरल हो रही है। उनकी इस तस्वीर पर थोड़ी ही देर में 9 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

इससे पहले करीना कपूर भी कई मौकों पर छोटे बेटे जेह की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने भी जेह के चेहरे पर इमोजी लगा दिया था। सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म 'कुली नं 1' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में थे। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब सारा अली खान फिल्म 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव