वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसे आनंद एल रॉय प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा, वह 'दोस्ताना 2' में भी दिखाई देंगी। इसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। इसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे।