बॉलीवुड

सारा अली खान ने मनाया पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान का जन्मदिन, दादी शर्मिला टैगोर भी आईं नजर, वीडियो वायरल

Sara Ali Khan Landon Viral Video: अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में अपनी दादी और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री का जन्मदिन मनाते हुए नजर आईं।

2 min read
Jun 22, 2026
Sara Ali Khan Celebrates Pakistani Actress Kubra Khan Birthday
Sara Ali Khan Celebrates Pakistani Actress Kubra Khan Birthday (सोर्स- @tahirjasus)

Sara Ali Khan Celebrates Pakistani Actress Kubra Khan Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ अपने पारिवारिक पलों की वजह से भी चर्चा में हैं। इस बार उनकी एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रही हैं। खास बात ये रही कि इस खास मौके पर दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी मौजूद थीं और उन्होंने अपने प्यार भरे अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।

कुबरा खान का लंदन में मनाया गया जश्न

दरअसल, पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान ने लंदन में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ जन्मदिन का जश्न मनाया। इस निजी समारोह में सारा अली खान और उनकी दादी शर्मिला टैगोर भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सभी लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

शर्मिला टैगौर ने खिलाया केक

वीडियो में सारा अली खान पूरे उत्साह के साथ जन्मदिन का गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं समारोह का सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब शर्मिला टैगोर ने प्यार से कुबरा खान को अपने हाथों से केक खिलाया। इस पल ने फैंस का ध्यान खींच लिया और देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद अलग-अलग रिएक्शन्स देने लगे। 'ताहिर जासूस' समेत कई पैपराजी पेजिस पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।

मां अमृता सिंह के साथ तस्वीर की शेयर

हाल ही में सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह और दादी शर्मिला टैगोर के साथ थिएटर देखने की तस्वीरें भी साझा की थीं। उन्होंने दोनों को अपना 'ओजी लीजेंड' बताते हुए प्यार भरा मैसेज लिखा था। सारा अक्सर अपने परिवार के साथ बिताए गए खास पलों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं और यही वजह है कि उनकी पोस्ट्स को लोग काफी पसंद करते हैं।

सारा अली खान का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

आने वाले दिनों में सारा अली खान एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। दोनों फिल्म 'उड़ता तीर' में साथ नजर आने वाले हैं। यह एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आकाश ए. कौशिक कर रहे हैं। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Updated on:
22 Jun 2026 02:56 pm
Published on:
22 Jun 2026 02:52 pm