बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने दिल्ली के राष्ट्रपति से दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, बोलीं- मेरा भारत महान

सारा अली खान ने राष्ट्रपति भवन से शेयर की अपनी तस्वीरें तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरा भारत महान
2 min read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 9:52 PM IST
sara_ali_khan.jpg
Sara Ali Khan

नई दिल्ली: देशभर में मंगलवार को 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हर कोई देशभक्ति में डूबा हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर हर कोई तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दी। एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

सारा अली खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम (Sara Ali Khan Instagram) पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में सारा किसी के साथ नजर आ रही हैं। राष्ट्रपति भवन की ठीक सामने खड़ी सारा ने व्हाइट कलर का सूट और पिंक कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद। मेरा भारत महान। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके पोस्ट पर अब तक 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

बता दें कि सारा अली खान हाल ही में मालदीव में वेकेशन मनाकर लौटी हैं। मालदीव से सारा ने अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। साथ ही, एक्ट्रेस ने अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। सोशल मीडिया पर उनकी बिकिनी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। सारा अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ मालदीव छुट्टियां मनाने के लिए गई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान पिछली बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं 1' (Coolie No. 1) में नजर आई थीं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा मिला-जुला रिसपॉन्स मिला था। इसके अलावा वह फिल्म 'अतंरगी रे' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लीड रोल में हैं।

Published on: