बॉलीवुड

Sarfira Box Office Collection Day 15: अक्षय की ‘सरफिरा’ का हुआ डब्बा गुल, 15वें दिन पूरी गिरी कमाई

Sarfira Box Office Collection Day 15: फिल्म ‘सरफिरा’ का कलेक्शन दिन पर दिन गिरता जा रहा है। शुक्रवार को भी फिल्म टिकट खिड़की पर कोई अच्छी कमाई नहीं कर पाई।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2024, 2:03 PM IST
Sarfira Box Office Collection Day 15
Sarfira Box Office Collection Day 15

Sarfira Box Office Collection Day 15: अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। फिल्म फैंस को पसंद नहीं आ रही है। जहां, फिल्म के ट्रेलर ने धमाका किया था वहीं, थिएटर में आने के बाद फिल्म की बत्ती गुल हो गई है। फिल्म की कमाई ओपनिंग से ही हाल खस्ता हो गई है। माना जा रहा है कि ये फिल्म अक्षय की फ्लॉप लिस्ट में जुड़ने वाली है। 'सरफिरा' का कलेक्शन देख मेकर्स भी हैरान हो रहे हैं। 15 दिन बाद भी फिल्म सरफिरा अपना आधा बजट भी पूरा नहीं कर पाई है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म सरफिरा की कमाई शुक्रवार को काफी घट गई।

फिल्म 'सरफिरा' का 15वें दिन का कलेक्शन आया सामने (Sarfira Box Office Collection Day 15)

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, अक्षय कुमार और राधिका मदान की फिल्म ‘सरफिरा’ में दोनों की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है, पर इसका असर कलेक्शन पर देखने को नहीं मिल रहा है। फिल्म ‘सरफिरा’ ने शुक्रवार यानी 26 जुलाई को 19 लाख रुपए का बिजनेस किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 22.79 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म ‘सरफिरा’ का बजट 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ये फिल्म अब तक आधा बजट भी पूरा नहीं कर पाई है। माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द सिनेमाघरों से हट सकती है और फिर थोड़े दिन बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं तो ओटीटी पर धमाल मचा सकती है।

Updated on:
27 Jul 2024, 2:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

क्या 10 साल बाद एक्टिंग छोड़ देंगे रणबीर कपूर? ‘रामायण’ एक्टर के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता

‘मेरे चेहरे पर लगाया गया रणबीर कपूर का चेहरा’, अभय अरोड़ा का खुलासा, बोले- एक्टर ने अकेले नहीं निभाया भगवान परशुराम का किरदार