
Sarfira Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। फिल्म का कलेक्शन हर दिन गिरता जा रहा है। जिस फिल्म से अक्षय कुमार के साथ ही मेकर्स को भी उम्मीद थी वह टूटती नजर आ रही है। वहीं, सरफिरा की परेशानियां एक बार फिर बढ़ने वाली है। विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में फिल्म 'सरफिरा' को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। Sacnilk ने अनुसार, सरफिरा का शुक्रवार का कलेक्शन काफी खराब रहा है।
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 'सरफिरा' अपना बजट भी पूरा नहीं कर पाई है। कलेक्शन को शानदार करने के लिए एक टिकट पर एक फ्री का ऑफर भी निकाला था, पर इसका कोई असर नहीं हुआ। फिल्म ने शुक्रवार यानी 19 जुलाई को 40 लाख का ही कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 19.15 करोड़ रुपए हो गई है।
फिल्म 'सरफिरा' में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान भी हैं। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया है। खुद अक्षय को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई और उन्होंने तारीफ भी की। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ बताया जा रहा है और 8 दिन में फिल्म 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।