8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarfira Box Office Collection Day 7: ‘सरफिरा’ बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, एक हफ्ते में डूबी पूरी नैया

Sarfira Box Office Collection Day 7: फिल्म 'सरफिरा' का कलेक्शन दिन पर दिन गिरता जा रहा है। गुरुवार को भी फिल्म थिएटर में कोई खास कमाल नहीं कर पाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 19 Jul 2024, 2:46 PM IST

फिल्म सरफिरा का कलेक्शन 7वें दिन भी हुआ फ्लॉप

फिल्म सरफिरा का कलेक्शन 7वें दिन भी हुआ फ्लॉप

Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं। फिल्म का ग्राफ गिरता जा रहा है। एक हफ्ते में ही फिल्म का फ्लॉप होना माना जा रहा है। फैंस को सरफिरा पसंद तो आ रही हैं, पर उनकी उम्मीद पर फिल्म उतर नहीं पाई है। ओपनिंग से लेकर 7वें दिन तक अक्षय कुमार की फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, सरफिरा के 1 हफ्ते के कलेक्शन की हालत बेहद बुरी है। जो फैंस को हैरान कर सकती है।

'सरफिरा' का कलेक्शन 7 दिन में गिरा (Box Office Collection Day 7)

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, अक्षय कुमार और राधिका मदान की सरफिर बॉक्स ऑफिस पर 'इंडियन 2' और 'कल्कि 2898 एडी' से सीधे टक्कर ले रही है। अब फिल्म के 7वें दिन यानी 18 जुलाई को 1.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 18.80 करोड़ रुपए हो गया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

यह भी पढ़ें :Sarfira Box Office Collection Day 6: अक्षय की ‘सरफिरा’ ने मचाई धूम, छठे दिन कलेक्शन ने काटा बवाल

'सरफिरा' का बजट नहीं होगा पूरा? (Sarfira Film Budget)

अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' को सुधा कोंगरा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का बजट 80 करोड़ बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि फिल्म अपना आधा बजट भी पूरा नहीं कर पाएगी।