8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarfira Box Office Collection Day 6: अक्षय की ‘सरफिरा’ ने मचाई धूम, छठे दिन कलेक्शन ने काटा बवाल

Sarfira Box Office Collection Day 6: फिल्म सरफिरा का छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने बुधवार को खिड़की तोड़ कमाई की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 18 Jul 2024, 9:59 AM IST

सरफिरा ने 6वें दिन किया शानदार कलेक्शन

सरफिरा ने 6वें दिन किया शानदार कलेक्शन

Sarfira Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। फिल्म का कलेक्शन हर दिन गिरता जा रहा है, पर सरफिरा ने बुधवार को धमाल मचा दिया है। जहां, ओपनिंग से लेकर 5वें दिन तक फिल्म का कलेक्शन फुस्स होता जा रहा था वहीं, अब फिल्म ने शानदार कमाई की है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर 'कल्कि 2898 एडी' और 'इंडियन 2' का भी दबदबा कायम है, इसके बावजूद सरफिरा के कलेक्शन में उछाल आया है। जिसे देखकर मेकर्स के साथ अक्षय कुमार के फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म 'सरफिरा' ने बुधवार को तूफानी कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया है।

फिल्म 'सरफिरा' ने किया छठे दिन धमाल (Sarfira Box Office Collection Day 6)

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, खिलाड़ी कुमारी की फिल्म 'सरफिरा' ने एक हफ्ते होने से पहले ही अपने नंबर्स को अच्छा कर लिया है। फिल्म ने 17 जुलाई यानी बुधवार को 6वें दिन 2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का अब कुल कलेक्शन 17.40 करोड़ रुपए हो गया है। उम्मीद है कि वीकेंड पर ये कलेक्शन 20 करोड़ रुपए हो सकता है।

यह भी पढ़ें :Sikandar Update: सलमान खान की ‘सिकंदर’ पर बड़ा अपडेट आया, इस एक्टर संग करेंगे शानदार एक्शन

फिल्म 'सरफिरा' की कहानी फैंस को पसंद आ रही है। ये फिल्म साउथ फिल्म 'सोरारई पोटरू' का सीक्वल है। सरफिरा का बजट 80 करोड़ बताया जा रहा है। ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार ने विरेंद्र 'वीर' नाम के एक एयरलाइन पायलट का रोल निभाया है। जो एक एयरलाइन कंपनी खड़ी करना चाहता हैं।