बॉलीवुड

फेमस एक्ट्रेस का पसीजा दिल, इस बात को लेकर लोगों से लगाई गुहार

Sargun Mehta: एक्ट्रेस सरगुन मेहता का लेटेस्ट पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
2 min read
Sep 03, 2025
Sargun Mehta
सरगुन मेहता और बाढ़ पीड़ित लोग (सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम)

Sargun Mehta Punjab Flood Crisis: उत्तर भारत में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस आपदा के कारण हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। पंजाब में बाढ़ ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, जहां जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अभिनेत्री सरगुन मेहता ने पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। अमृतसर में 35,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि फिरोजपुर में 24,000 से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं। अब तक राज्य से 15,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

अगर हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हों तो…

सरगुन मेहता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "पंजाब को अब पहले से कहीं अधिक हमारी जरूरत है। एक दिन या एक महीने में भी सब ठीक नहीं हो जाएगा, इसमें समय लगेगा। लेकिन अगर हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हों, तो हम अपनी जमीन और अपने लोगों को फिर से खड़ा होने में मदद कर सकते हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "हम जो कर सकते हैं, कर रहे हैं। हर योगदान, चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो, बहुत बड़ा बदलाव लाता है। अपनी इंस्टा स्टोरी में मैंने कुछ जानी-मानी संस्थाओं के बारे में बताया है जो जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम कर रही हैं। आप भी हो सके तो हर संभव तरीके से उनका साथ देने की कोशिश करें। साथ मिलकर हम बहुत से लोगों की जिंदगी का पुनर्निर्माण कर सकते हैं। साथ मिलकर हम पंजाब में उम्मीद की किरण जगा सकते हैं।"

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये स्टार्स

इससे पहले अभिनेत्री करीना कपूर, सोनू सूद, और सिंगर-एक्टर एमी विर्क जैसे सितारे भी लोगों से पंजाब और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील कर चुके हैं। पंजाब में बाढ़ से हालात बहुत ही खराब हैं। इसके चलते वहां पर 7 सितंबर तक स्कूलों की छुट्टियां भी घोषित कर दी गई हैं।

Published on:
03 Sept 2025 07:34 pm