26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Welcome To The Jungle Review: हंस-हंसकर दुख जाएगा पेट, ये कॉमेडी नहीं पागलपन है, पुराने अंदाज में लौटे अक्षय कुमार

Welcome To The Jungle Movie Review: सिनेमाघरों में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी समेत दर्जनों भर स्टारकास्ट की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आज रिलीज हो गई है। कैसी है फिल्म, देखने से पहले जरूर पढ़ें ये रिव्यू।
2 min read
Google source verification
Welcome To The Jungle Movie Review

Welcome To The Jungle Movie Review (सोर्स- पत्रिका न्यूज)

Welcome To The Jungle Movie Review: बॉलीवुड की शानदार कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल 'वेलकम' एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म पुराने पार्ट से बिल्कुल अलग है। अक्षय कुमार और परेश रावल को छोड़ दें तो पूरी की पूरी स्टारकास्ट ही नई है। फिल्म की कहानी एकदम अलग है लेकिन सवाल ये है कि क्या पहले पार्ट की ही तरह ये फिल्म दर्शकों को हंसाने में उतनी सफल रहेगी या फिर नहीं, कैसी है फिल्म की कहानी, चलिए जानते हैं इस रिव्यू में।

फिल्म की स्टारकास्ट

डायरेक्टर - अहमद खान

स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली।

रनटाइम - 2 घंटे 44 मिनट

रेटिंग - 3.5

फिल्म की कहानी

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी वेलकम टू द जंगल एक ऐसी कहानी लेकर आती है, जहां सब कुछ पूरी तरह गड़बड़ है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है। फिल्म में एक अमीर बिजनेसमैन अपनी ब्लैक मनी को सफेद करने के लिए जानबूझकर एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता है जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो जाए। इसके लिए वह कई संघर्ष कर रहे कलाकारों और अलग-अलग तरह के लोगों को एक साथ जोड़ता है।

हालात तब बिगड़ जाते हैं जब शूटिंग शुरू होते ही इनकम टैक्स की रेड पड़ जाती है और फिल्म का पूरा बजट खत्म हो जाता है। इसके बाद पूरी टीम एक गांव में जाकर शूटिंग जारी रखती है। मजेदार बात यह है कि गांव के लोग असली होते हैं, लेकिन फिल्म के कलाकार उन्हें भी फिल्म का हिस्सा समझते रहते हैं। इसी गलतफहमी से पैदा होने वाला कन्फ्यूजन, अफरा-तफरी और पागलपन फिल्म को लगातार एंटरटेनिंग बनाए रखता है।

फिल्म का डायरेक्शन

फिल्म के डायरेक्शन की कमान अहमद खान ने संभाली है, जो इससे पहले भी कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म में कॉमेडी का पागलपन देखने को मिलता है। डायरेक्टर ने ऑडियंस को पूरी तरह से सीटों से चिपकाकर रखने वाली एक फिल्म बनाई है। फैमिली एंटरटेनर जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ देखने के लिए जा सकते हैं। फिल्म में कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं लगता जो एकदम मिस फिट बैठे या फिर देखने में मजा ना आए। एक-एक सीन पर बारीकी से काम किया गया है और इसके लिए अहमद खान को पूरे नंबर मिलने चाहिए।

फिल्म देखें या नहीं देखें?

'वेलकम टू द जंगल' कोई गंभीर फिल्म बनने की कोशिश नहीं करती और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी है। यह एक मजेदार, रंगीन और पूरी तरह एंटरटेनिंग कॉमेडी है। अगर आप परिवार के साथ बैठकर हंसना चाहते हैं और पुराने बॉलीवुड मसाला एंटरटेनर्स की याद ताजा करना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए है।