26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्मेंद्र के निधन के 6 महीने बाद कैसा है हेमा मालिनी के घर का अंदर का नजारा? तस्वीरों में दर्द हुआ बयां

Inside Hema Malini Home After Dharmendra Demise: अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी के घर के अंदर की कुछ इलकियां इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं।
4 min read
Google source verification
Inside Hema Malini Home After Dharmendra Demise

Inside Hema Malini Home After Dharmendra Demise (सोर्स- curlytails youtube)

Inside Hema Malini Home After Dharmendra Demise: बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी जितनी अपनी फिल्मों और क्लासिकल डांस के लिए मशहूर हैं, उतना ही खास है उनका मुंबई स्थित आलीशान आशियाना। दशकों से इस घर ने कई यादगार पल देखे हैं, लेकिन इसके अंदर की दुनिया बहुत कम लोगों ने देखी थी। अब बेटी ईशा देओल ने पहली बार अपने घर के दरवाजे खोलते हुए कई ऐसे दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं, जिन्हें जानकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे।

54 साल पुराना घर, जिसका नाम भी है बेहद खास

मुंबई में स्थित हेमा मालिनी का बंगला करीब 54 साल पुराना है। समय के साथ इसमें कई बदलाव किए गए और आज ये एक खूबसूरत मल्टी-स्टोरी रेजिडेंस में बदल चुका है। दिलचस्प बात यह है कि लंबे समय तक इस घर का कोई आधिकारिक नाम नहीं था। बाद में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने इसका नाम 'अद्वितीय' रखने का सुझाव दिया, जिसका मतलब है- सबसे अलग और बेमिसाल।

घर में प्रवेश करते ही खूबसूरत नेमप्लेट, संगमरमर की फ्लोरिंग, बड़े-बड़े झूमर, शीशों से सजा इंटीरियर और हल्के रंगों की साज-सज्जा किसी महल जैसा एहसास कराती है। बड़े कांच के दरवाजे और खिड़कियां पूरे घर को प्राकृतिक रोशनी से भर देते हैं।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के लिए हैं खास सीटें

घर के ड्रॉइंग रूम का सबसे आकर्षक हिस्सा वो सोफा है, जिस पर रखे कुशन सभी का ध्यान खींच लेते हैं। इन कुशनों पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की तस्वीरें छपी हुई हैं। ईशा देओल ने मजाकिया अंदाज में बताया कि ये उनके माता-पिता की तय सीटें हैं और परिवार में सभी जानते हैं कि इन जगहों पर आखिर कौन बैठेगा।

पूरे घर में परिवार की पुरानी तस्वीरें, फिल्मों की झलकियां, पेंटिंग्स और फैंस द्वारा बनाई गई कलाकृतियां दिखाई देती हैं, जो हेमा मालिनी के लंबे फिल्मी सफर की कहानी बयां करती हैं।

घर में बना है विशेष डांस हॉल

हेमा मालिनी की पहचान केवल अभिनेत्री के रूप में ही नहीं, बल्कि एक प्रतिष्ठित शास्त्रीय नृत्यांगना के रूप में भी रही है। यही वजह है कि उनके घर में एक बड़ा डांस हॉल बनाया गया है, जहां वह वर्षों से रियाज करती रही हैं।

लकड़ी की फ्लोरिंग वाले इस हॉल में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल उतारना अनिवार्य है। परिवार इस जगह को मंदिर की तरह सम्मान देता है। ईशा ने बताया कि उनकी मां ने जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना नृत्य के जरिए किया और आज भी यह जगह उनके लिए सबसे प्रिय है।

एक कमरा, जहां सजी हैं यादों की अनमोल विरासत

घर में एक ऐसा कमरा भी है, जो किसी निजी संग्रहालय से कम नहीं लगता। यहां हेमा मालिनी के फिल्मी करियर, पुरस्कारों, दुर्लभ तस्वीरों, किताबों, ट्रॉफियों और यादगार उपहारों को बेहद सलीके से सजाकर रखा गया है।

ईशा ने इसी दौरान एक पुरानी तस्वीर दिखाते हुए मजाक में कहा कि फिल्म 'रजिया सुल्तान' के दौरान उनकी मां गर्भवती थीं, इसलिए वो इसे अपना बॉलीवुड डेब्यू भी मानती हैं।

आखिर घर में क्यों हैं दो अलग-अलग किचन?

ईशा देओल ने एक और दिलचस्प बात बताई कि घर में दो अलग-अलग रसोई बनाई गई हैं। हेमा मालिनी पूरी तरह शाकाहारी हैं, इसलिए उनके लिए अलग किचन और अलग शेफ हैं। वहीं जब घर में मेहमान या परिवार के दूसरे सदस्य आते हैं, जो नॉन-वेज खाना पसंद करते हैं, तो उनके लिए दूसरी रसोई में अलग से भोजन तैयार किया जाता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य घर में सभी की खान-पान की पसंद का सम्मान करना है।

नानी थीं बेहद अनुशासन वालीं

ईशा ने अपने बचपन की कई यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनकी नानी जया चक्रवर्ती काफी अनुशासनप्रिय थीं। वो आधुनिक कपड़े पहनने या बालों में रंग कराने जैसी बातों पर अक्सर उन्हें और उनकी बहन को डांट देती थीं। हालांकि उनके सख्त स्वभाव के पीछे परिवार के प्रति गहरा प्यार छिपा रहता था।

ईशा ने ये भी बताया कि बचपन में फिल्मों की शूटिंग के कारण हेमा मालिनी काफी व्यस्त रहती थीं, लेकिन अब वो अपनी नातिनों के साथ पेंटिंग, संगीत और डांस के जरिए खूब समय बिताती हैं। वहीं धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता बेहद संवेदनशील और बड़े दिल वाले इंसान हैं, जो हर किसी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।