बॉलीवुड

सलमान खान ने जब सरोज खान को दी थी साथ में ना काम करने की धमकी, बोली थीं- ‘रोटी तुम नहीं अल्लाह देता है’

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर कोरियोग्राफ सरोज खान अपने शानदार डांस के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी थीं। उन्होंने कई बड़े-बड़े अभिनेताओं के सिर से स्टारडम का भूत उतारा है। जिनमें से एक हैं सुपरस्टार सलमान खान। जानिए सलमान संग हुए सरोज खान के झगड़े का ये अनसुना किस्सा।

2 min read
Saroj Khan Fight With Salman Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की ने माधुरी दीक्षित से लेकर करीना कपूर खान तक डांस करना सिखाया है। इंडस्ट्री की सभी अभिनेत्रियों का सपना होता था कि वो सरोज खान के साथ एक बार तो जरूर काम करें। बेशक अब सरोज खान इस दुनिया में नहीं रहीं लेकिन आज भी इंडस्ट्री में उन्हें याद किया जाता है। 3 जुलाई 2020 में सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। खास बात ये थी कि सरोज खान जितना अपनी कोरियोग्राफी के मशहूर थीं। उतना ही वो अपने बेबाक अंदाज के लिए भी थीं। इस वजह से भी सरोज खान विवादों में रहती थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर सलमान खान संग भी सरोज खान भिड़ चुकी हैं। जब

सलमान खान ने सुनाई सरोज खान को खरी-खोटी

दरअसल, एक इंटरव्यू में कोरियोग्राफर सरोज खान ने सलमान खान संग हुए विवाद को लेकर खुलकर बात की थी। सरोज खान ने बताया था कि फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के गाने ये चांद और ये दूरी की कोरियोग्राफी वो कर रही थीं। कोरियोग्राफी के दौरान सलमान खान उनसे नाराज़ हो गए। सरोज खान ने बताया कि सलमान खान को ऐसा महसूस हो रहा था कि वो एक्टर आमिर खान को उनसे ज्यादा अच्छे स्टेप्स दे रही हैं।

सलमान सरोज खान पर इस बात को लेकर काफी गुस्सा करने लगे और खरी-खोटी सुनाते हुए ये तक कह डाला कि जब वो सुपरस्टार बन जाएंगे तो वो उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे। ये सुनकर सरोज खान काफी हैरान हो गई।

सलमान खान को दिया था सरोज खान ने करारा जवाब

सलमान खान की इस बात से सरोज खान काफी भड़क उठीं थीं। उन्होंने तुरंत सलमान खान को करारा जवाब दिया था। उन्होंने सलमान खान को फटकार लगाते हुए कहा था कि "रोटी तुम नहीं अल्लाह देता है। अगर मुझमें हुनर होगा तो तुम नहीं कोई और मेरे सा काम कर लेगा।"

इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया कि वो तो गाने की सिचुएशन के मुताबिक ही सलमान को स्टेप्स सिखा रही थीं। उन्हें डायरेक्टर ने जैसे अभिनेताओं के किरदार के बारें में बताया था वो वैसे ही उन्हें स्टेप्स समझा रही थीं और उनके किरदारों को ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने वो स्टेप्स तैयार किए थे।

शाहरुख खान को सरोज खान ने मारा था थप्पड़

सरोज खान के बेबाकी की कई किस्से इंडस्ट्री में मशहूर हैं। सरोज खान ने एक बार सुपरस्टार शाहरुख खान तक को थप्पड़ जड़ दिया था। बताया जाता है कि जब शाहरुख खान का करियर शुरू हुआ था तो वो कई शिफ्ट्स में काम करते थे। जिसकी वजह से वो काफी थक जाया करते थे। एक बार उन्होंने सेट पर बैठीं सरोज खान से कहा कि वो इतना ज्यादा काम है कि वो थक जाते हैं। ये सुनते ही सरोज खान ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया था और था कि ये कभी मत कहना है कि ज्यादा काम है। इस फील्ड में कभी भी काम ज्यादा नहीं होता। आपको बता दें शाहरुख खान सरोज खान के काफी करीब थे।

Published on:
04 Jul 2021 11:30 am
Also Read
View All