
महिला ने गणेश आचार् के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली। बॉलीवुड को अपने इशारों पर नचाने वाले मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य (Ganesh Acharya ) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर 33 साल की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने गणेश आचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनसे कमीशन मांगते हैं और एडल्ट वीडियो को जबरन देखने के लिए मजबूर करते थे।
खबरों के अनुसार महिला ने भारतीय फिल्म और टेलीविज़न कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन (Indian Film And Television Choreographer Association) के महासचिव गणेश आचार्य (Ganesh Acharya ) के खिलाफ राज्य के महिला आयोग और अंबोली पुलिस स्टेशन में गणेश आचार्य के खिलाफ शिकायत को दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में गणेश आचार्य पर काम से निकालने, कमाई होने पर कमीशन मांगने और एडल्ट मूवी दिखने जैसे बड़े कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
बता दें कि गणेश आचार्य फिल्म और टेलीविज़न कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हैं। ऐसा नहीं है कि कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर पहली बार किसी महिला ने आरोप लगाया हो। इससे पहले भी बॉलीवुड की दिग्गत कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) ने गणेश आचार्य पर आरोप लगाया था कि वो अपने जनरल सेक्रेटरी होने का गलत फायदा उठा रहे हैं।
Published on:
28 Jan 2020, 11:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.