बॉलीवुड

सत्येंद्र सोनी को आया पैनिक अटैक, फिर भी गालियां देती रहीं प्रोड्यूसर, श्रीधर दुबे ने बताया क्या हुआ था उस रात

Satendra Soni co star Shreedhar Dubey: 'पंचायत' फेम अभिनेता सत्येंद्र सोनी के साथ फिल्म के सेट पर मारपीट और दुर्व्यवहार हुआ था। उनके को-स्टार श्रीधर दुबे ने उस रात क्या-क्या हुआ था सबका पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया कि पैनिक अटैक आने के बावजूद मेकर्स उन्हें रात में अकेले छोड़कर भाग गए थे।
2 min read
Aug 22, 2026
Satendra Soni co star Shreedhar Dubey against filmmaker over assault
श्रीधर दुबे ने बताया क्या हुआ था सत्येंद्र सोनी के साथ (Photo Source- Twitter/PTI)

Satendra Soni and Shreedhar Dubey filed a Zero FIR: 'पंचायत', 'मिर्जापुर' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी चर्चित वेब सीरीज व फिल्मों में अपनी एक्टिग से लाखों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता सत्येंद्र सोनी (Satyendra Soni) को लेकर कुछ दिन पहले एक बड़ी खबर सामने आई थी। सत्येंद्र सोनी के साथ एक फिल्म के सेट पर न केवल बदसुलूकी की गई, बल्कि उनके साथ मारपीट कर उन्हें रात के अंधेरे में बंधक जैसी स्थिति में छोड़ दिया गया था। अब उनके सह-कलाकार और अभिनेता श्रीधर दुबे (Shridhar Dubey) ने इस पूरे मामले को लेकर खुलासा किया है और उस रात के बारे में सब बताया है।

सत्येंद्र सोनी को आया था पैनिक अटैक

श्रीधर दुबे ने PTI संग खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि घटना की शुरुआत 21 जून की शाम को हुई थी, जब श्रीधर दुबे और सत्येंद्र सोनी एक बेहद भावुक सीन (Emotional Scene) की शूटिंग कर रहे थे। श्रीधर दुबे ने बताया कि कैमरा ऑन था और माइक चालू थे, तभी पास के मॉनिटर (महज 15 मीटर दूर) से किसी के भद्दी-भद्दी गालियां देने की आवाजें आने लगीं।

जब उन्होंने देखा, तो पाया कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर प्रगति चौहान वहां बैठकर गालियां दे रही थीं। इस अचानक हुए अभद्र व्यवहार और तनावपूर्ण माहौल के कारण सत्येंद्र सोनी को सेट पर ही पैनिक अटैक (Panic Attack) आ गया।

श्रीधर ने बताया, "रात के 11:30 बज चुके थे, जबकि पैकअप 8:00 बजे होना था। पैनिक अटैक आने के बाद भी मॉनिटर से कोई उठकर उन्हें देखने नहीं आया। स्पॉट बॉय के पास पानी तक नहीं था क्योंकि सब सामान पैक हो चुका था। किसी तरह पानी का इंतजाम कर उनके मुंह पर छींटे मारी गईं। इस घटना ने हमें अंदर तक हिलाकर रख दिया था।"

रात 1:30 बजे गांव वालों के बीच छोड़ भागे मेकर्स

श्रीधर दुबे के अनुसार, रात 1:30 बजे जब निर्देशक और निर्माता ने पैकअप बोला, तो वह अपनी गाड़ी लेकर तुरंत निकल गए। उन्होंने कलाकारों और क्रू को स्थानीय गांव वालों के बीच लावारिस छोड़ दिया।

श्रीधर ने कहा, "चारों तरफ से नशे में धुत्त गांव वालों ने हमें घेर लिया और मोबाइल टॉर्च की लाइट मुंह पर मारकर परेशान करने लगे। जब हमने प्रोडक्शन से अपनी गाड़ी मांगी, तो पता चला कि डायरेक्टर साहब हीरोइन को लेकर गाड़ी से चले गए हैं। आखिरकार हमने कैमरामैन की गाड़ी में लिफ्ट ली और किसी तरह होटल पहुंचे।"

22 जून: माफी मांगने के बजाय दी गुंडई और धमकी

अगले दिन 22 तारीख को जब कलाकारों ने इस पूरे दुर्व्यवहार पर मेकर्स से बात करने की कोशिश की, तो उन्हें बातचीत का मौका ही नहीं दिया गया। शाम को जब कॉल आया, तो प्रोडक्शन टीम का रवैया और भी आक्रामक था।

श्रीधर ने खुलासा किया, "उन्हें अपनी हरकत पर कोई पछतावा या खेद नहीं था। उल्टा उन्होंने गुंडई दिखाई और फोन पर सत्येंद्र को धमकी दी कि एक रुपया भी बकाया पैसा नहीं मिलेगा। उन्होंने साफ कह दिया कि अगर पैसा चाहिए, तो चुपचाप पैकअप करो और यहां से दफा हो जाओ।"

मेकर्स के खिलाफ दर्ज हुई FIR

वहीं, अब एक्टर सतेन्द्र सोनी (Satendra Soni) के साथ कथित मारपीट के मामले में डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और उनकी पत्नी प्रगति चौहान के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 127(3), 351(2), 352 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
22 Aug 2026 12:12 pm
Published on:
22 Aug 2026 12:09 pm