बॉलीवुड

SATYAMEV JAYATE: तीसरे दिन भी अक्षय को नहीं पछाड़ पाए जॉन, BOX OFFICE पर टफ फाइट

इस हफ्ते दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। पहली है जॉन की 'सत्यमेव जयते' तो दूसरी है अक्षय कुमार की 'गोल्ड'। दोनों ही फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं।
2 min read
Aug 18, 2018
SATYAMEV JAYATE GOLD
SATYAMEV JAYATE GOLD

इस 15 अगस्त देशभक्ति से ओत प्रोत 2 फिल्में रिलीज हुई है। पहली है अक्षय कुमार स्टारर 'गोल्ड' और दूसरी है जॉन अब्राहम स्टारर 'सत्यमेव जयते'। दोनों ही फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बता दें, बॉक्स ऑफिस की रेस में अक्षय की 'गोल्ड' आगे चल रही है। हालांकि जॉन की 'सत्यमेव जयते' लगातार टफ कॉम्पिटिशन दे रही है।

बता दें, तीन दिनों में गोल्ड ने जहां करीब 43 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। तो वहीं सत्यमेव जयते ने तकरीबन 38 करोड़ की कमाई की है।
'गोल्ड' Box Office Approx
फर्स्ट डे: 25 करोड़
सेकेंड डे: 8 करोड़
थर्ड डे: 10 करोड़

'सत्यमेव जयते' Box Office Approx
फर्स्ट डे: 20 करोड़
सेकेंड डे: 7.92 करोड़
थर्ड डे: 9 करोड़


कहानी
'सत्यमेव जयते' की कहानी मुंबई से शुरू होती है जहां 'वीर राठौर' का किरदार निभा रहे जॉन अब्राहम अपनी एक्शन अंदाज में भ्रष्टाचार में डूबे पुलिस अफसरों को सबक सिखाते हुए दिखते हैं और पुलिस महकमे में काफी हड़कम्प मचा हुआ है। जब इसकी भनक पुलिस अफसर 'शिवांश राठौर' यानी की मनोज बाजपेयी को पड़ती है तो वह इन घटनाओं के पीछे के राज को जानने में लग जाते हैं। इसी बीच कहानी में 'शिखा' की भूमिका निभा रही आयशा शर्मा की एंट्री होती है। साथ ही मूवी में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स भी आते हैं। वहीं कई राज का भी पर्दाफाश होता है। इस मूवी का अंत काफी दिलचस्प होता है जिसका आनंद आप मूवी देखकर ही ले पाएंगे।

Published on:
18 Aug 2018 04:00 pm