यूं तो सभी ने अभी तक फेमस हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी के अलग-अलग गानों पर डांस देखे होंगे। वह हमेशा से ही अपने डांस के कारण सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं लेकिन इस बार वह अपने किसी डांस से नहीं बल्कि एक एलबम से चर्चा में बनी हुई हैं। इस एलबम का एक वीडियो सॉन्ग 'विदाई' उनके सभी गानों से हटकर है जो आपके दिल को छू जाएगा। इससे आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे। दरअसल, सपना इस गाने में विदाई के लिए सजी थीं कि अचानक उनके भाई के शहीद होने की खबर आती है।