खेसारी लाल यादव और सपना के इस डांस के वीडियो को प्यारे एंटरटेनमेंट द्वारा यूट्यूब पर इसी साल फरवरी में अपलोड किया गया था। अब तक इस वीडियो को एक करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। अगर वीडियो में डांस की बात करें तो पहले खेसारी इवेंट ऑर्गेनाइजर कहते हुए दिखते है कि वह भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी को ले आए इसी के बाद सपना खेसारी के पीछे से आती हैं और हूटिंग शुरु हो जाती है। फिर दोनों में हंसी मजाक होता है और गानेा बजना शुरु हो जाता है तो दोनों एक साथ स्टेज पर जोरदार ठुमके लगाने लगते हैं। वहां पर मौजूद भीड़ खूब हल्ला मचाती है मानो की वो तुरंत स्टेज पर चले आएंगे और जमकर नाचेंगे। फिलहाल, ऐसी हूटिंग हो भी क्यूं ना दोनों की फैन फॉलोइंग है जो इतनी।