हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों अपने नए-नए लुक और बॉलीवुड के गानों पर डांस के कारण चर्चा में हैं। वैसे भी वह हमेशा से ही अपने नए अंदाज में डांस को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल फिलहाल की बात करें तो इस समय उनका रुझान भोजपुरी की ओर ज्यादा देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों पहले ही उनका सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म 'बैरी कंगना2' में आइटम नंबर करते हुए नजर आई थीं उनके डांस को फैंस काफी अच्छा रिस्पांस दे रहे थे। बहरहाल, अब इनका नया डांस भोजपुरी गाने 'सईयां जी दिलवा मांगेले...' पर वायरल हो रहा है।