फिल्म 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खेतान ने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का 'जिंगाट' गाने पर डांस का वीडियो अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। वैसे तो माधुरी के डांस के फैन की तो कमी नहीं है। उनके डांस को देखने के लिए सभी काफी उत्सुक रहते हैं। बता देें कि माधुरी एक शो अटेंड करने पहुंची थी। इसमें उन्होंने जैसे ही 'जिंगाट' गाने पर डांस किया तो वहां बैठे लोग जोर-जोर से हूटिंग करने लगे। वहीं सोशल मीडिया पर भी इनके इस वीडियो को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शशांक ने उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'असली धड़क यानि माधुरी दीक्षित के साथ जिंगाट... सपने के सच होने जैसा... साथ में अर्जुन बिजलानी का टैलेंट।"