निर्देशक नितीश तिवारी की फिल्म 'दंगल' साल 2016 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी में आमिर खान और उनकी बेटी का किरदार फातिमा शेख (गीता फोगाट) और सान्या मल्होत्रा (बबीता कुमारी) ने निभाया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म से इन दोनों ही एक्ट्रेस को काफी नेम और फेम मिला है। वहीं मूवी में इनकी एक्टिंग की भी दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी। ऐसे में एक्ट्रेस फातिमा का और सान्या का 'दिलबर दिलबर' सॉन्ग पर डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।