बॉलीवुड

‘रामायण’ को मिल रही आलोचनाओं के बीच सौरभ सचदेवा ने कही बड़ी बात, बोले- ‘फिल्म सही तरीके से बनी है’

Saurabh Sachdeva on Ramayana: फिल्म 'रामायण' को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच एक्टर सौरभ सचदेवा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि फिल्म सही तरीके से बनाई गई है और आलोचनाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
3 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 12:52 PM IST
Saurabh Sachdeva on Ramayana
रामायण के एक सीन में सौरभ सचदेवा। (फोटो सोर्स: @saurabhsachdeva77/instagram)

Saurabh Sachdeva on Ramayana Criticism: एनिमल एक्टर सौरभ सचदेवा ने कहा है कि मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर हो रही ऑनलाइन चर्चा और लोगों की प्रतिक्रियाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि फिल्म निर्माताओं ने इसे बहुत सावधानी और प्रमाणिकता के साथ बनाया है। धार्मिक महाकाव्य पर आधारित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं और यश रावण का रोल निभा रहे हैं।

अलग-अलग तारीखों पर फिल्म के ट्रेलर्स रिलीज होने के बाद फिल्म को इसके विजुअल इफेक्ट्स और कास्टिंग को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का चयन भी शामिल है। 'एनिमल', 'इको' और 'पुष्पा 2: द रूल' जैसी फिल्मों में काम कर चुके सचदेवा ने कहा कि फिल्म की टीम को पता था कि धार्मिक विषयों पर लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी तीखी हो सकती हैं।

रामायण को मिल रही आलोचनाओं पर क्या बोले सौरभ सचदेवा?

बता दें कि सौरभ सचदेवा 'रामायण' में मारीच का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को मिल रहे निगेटिव रिएक्शंस पर एक्टर ने कहा, "इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आज के समय में लोगों के पास अपनी बात रखने के लिए एक मंच है, वे कुछ भी कह सकते हैं। अगर कहानी और भावनाएं सही ढंग से पेश नहीं की गई हैं, तो लोग फिल्म पसंद न आने की बात कर सकते हैं।"

सचदेवा ने कहा, "यहां हमारी आस्था और धार्मिक भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं, जो काफी संवेदनशील होती हैं। इसलिए, कई बार लोग बहुत मुखर होकर अपनी बात रखते हैं।"

हम डरे हुए नहीं हैं

अभिनेता ने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्म बहुत अच्छे से बनाई गई है। इसमें कुछ भी बेवजह नहीं जोड़ा गया है और न ही हमने कोई काम सिर्फ दिखावे के लिए किया है। फिल्म की डबिंग के दौरान मैंने जो कुछ भी देखा, उससे मुझे यही लगा कि इसे बहुत ही सुंदर और सही तरीके से बनाया गया है।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि मारीच को पूरी तरह से विलेन माना जा सकता है या नहीं। वह विलेन के खेमे में तो है, लेकिन हमेशा इस दुविधा में रहता है कि उसे किस तरफ खड़ा होना चाहिए।"

अभिनेता ने फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए उन्हें "शांत स्वाभाव का इंसान" बताते हुए कहा, "वे कभी परेशान या उत्तेजित नहीं होते।" मैंने उन्हें कभी किसी पर चिल्लाते हुए नहीं देखा, वे बहुत शांत स्वभाव के इंसान हैं। वे अक्सर कहते हैं, 'आप यह कर सकते हैं, आप वह कर सकते हैं'।" इसके आगे उन्होंने कहा, "उनका यह शांत स्वभाव दूसरों पर भी असर डालता है; अगर डायरेक्टर शांत रहते हैं, तो मैं भी शांत रहता हूं और मुझे किसी बात की चिंता नहीं करनी पड़ती। मुझे कुछ भी करने की जरूरत नहीं पड़ती।"

इस फिल्म के बाद हॉलीवुड के लोग भी मुझे जानने लगेंगे

जब उनसे पूछा गया कि 'रामायण' के पहले भाग से उनके करियर पर क्या असर पड़ने की उम्मीद है, तो उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मुझे कुछ और साल काम मिलेगा, और फिल्में मिलेंगी, और लोग खुद मेरे पास आएंगे। मुझे लगता है कि हॉलीवुड के लोग भी मुझे जानने लगेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बड़ी हिट होगी, ज्यादा से ज्यादा लोग मुझे जान पाएंगे, मुझे और फिल्में मिलेंगी और मैं अपने और भी फैंस का मनोरंजन कर पाऊंगा।"

फिल्म की रिलीज और कास्ट के बारे में

बता दें कि 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के आसपास आने की उम्मीद है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज़ होगी। इसे नमित मल्होत्रा ​​के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज़' ने उनकी कंपनी 'DNEG' और यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता और रवि दुबे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Updated on:
1 Nov 2026, 12:52 PM IST
Published on: