बॉलीवुड

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने ‘धुरंधर’ देखकर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं जहां रहती थी वहां असलियत यही

Seema Haider On Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर 2 को लेकर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने हाल ही में अपना रिएक्शन दिया है। सीमा ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
Apr 07, 2026
Seema Haider On Dhurandhar 2
Seema Haider On Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Seema Haider On Dhurandhar 2: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर बात की है। सचिन मीणा और बच्चों के साथ पिछले काफी समय से भारत में रह रही सीमा मीणा ने फिल्म देखने के बाद क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

सीमा हैदर ने 'धुरंधर' पर कही ये बात (Seema Haider On Dhurandhar 2)

सीमा हैदर से जब धुरंधर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने धुरंधर देखी। फिल्म में जो भी दिखाया गया है वो बिल्कुल सच और असलियत है। सीमा ने कहा- मैं जहां रहती थी वो जगह पास ही है फिल्म में जो दिखाई गई है। बिल्कुल वैसा ही है वहां पर सबकुछ। सीमा हैदर ने साथ ही ये भी बताया कि उन्हें अभी धुरंधर 2 देखनी है। उन्होंने धुरंधर देखी है।

सीमा हैदर ने छठे बच्चे का नाम रखा भारत (Seema Haider On Dhurandhar 2)

बता दें पाकिस्तान से भारत आई 'सीमा हैदर' ने अपने नवजात बेटे का नाम भारत रखा है। गुरुवार को नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर नामकरण संस्कार के दौरान सीमा ने खुशी जताते हुए कई बातें कहीं। उसका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। सीमा हैदर ने कहा कि हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है। वे बहुत खुश है और हिंदू होने पर उन्हें गर्व है। सीमा ने बताया कि वे क्रिकेट मैच में हमेशा भारत को सपोर्ट करती है।

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब भारत मैच जीतता है, तो उसे बहुत खुशी होती है। मैच के दौरान वे भगवान से प्रार्थना करती है कि भारत की ही जीत हो। सीमा ने आगे कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां हर जाति के लोग रहते हैं। सब मुझे प्यार करते हैं और सम्मान देते हैं। मुझे अपनी बहू मानते हैं। उसने साफ कहा कि अब वे पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती।'

बेटे का नाम रखने की कहानी

सीमा हैदर का यह छठा बच्चा है। इस बेटे का जन्म 18 फरवरी 2026 को नोएडा के एक अस्पताल में हुआ था। इससे पहले उसने एक बेटी को भी जन्म दिया था। नामकरण के दौरान पंडित जी ने नाम निकाला तो 'भ' अक्षर से आया। सीमा और उसके पति सचिन मीणा ने बहुत सोचा-विचारा। अंत में उन्होंने फैसला किया कि बेटे का नाम भारत रखेंगे। सीमा ने कहा कि भारत से सुंदर नाम और कोई हो ही नहीं सकता।

Updated on:
07 Apr 2026 02:34 pm
Published on:
07 Apr 2026 02:34 pm