बॉलीवुड

‘लॉन्ग लिव जुबीन!’, दोस्त जुबीन गर्ग की बरसी पर सिंगर शान और महालक्ष्मी अय्यर ने दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट

Zubeen Garg First Death Anniversary: असम के सिंगर जुबीन गर्ग की पहली डेथ एनिवर्सरी पर सिंगर शान ने उन्हें एक शानदार ट्रिब्यूट दिया है, जो एक गाने के रूप में है। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।
2 min read
Sep 19, 2026
Shaan Musical Tribute to friend Zubeen Garg First Death Anniversary
शान ने दोस्त जुबीन गर्ग की पहली डेथ एनिवर्सरी पर दिया ट्रिब्यूट (Photo Source- Instagram/singer_shaan)

Shaan Musical Tribute Zubeen Garg First Death Anniversary: जाने-माने सिंगर जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) की आज पहली डेथ एनिवर्सरी है। पिछले साल यानी 19 सितंबर 2025 को सिंगर ने दुनिया को अलविदा कहा था। अब ऐसे में उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान ने उन्हें याद किया। जुबीन की पहली बरसी के इस गमगीन मौके पर शान ने एक खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला नया गाना समर्पित कर जुबीन को म्यूजिकल ट्रिब्यूट (Musical Tribute) दिया।

शान ने दिया जुबीन गर्ग को इमोशनल ट्रिब्यूट

सिंगर शान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जुबीन गर्ग की जिंदगी के खूबसूरत पलों और उनकी पुरानी यादों के सीन दिखाए गए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शान ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, "लॉन्ग लिव जुबीन! वो जो सबका अपना है। हमेशा रहेगा। बनके अपना!!"

इस खास श्रद्धांजलि गाने में शान के साथ मशहूर सिंगर महालक्ष्मी अय्यर (Mahalakshmi Iyer) ने भी अपनी मधुर आवाज दी है। गौरतलब है कि जुबीन और शान न केवल बॉलीवुड के बेहतरीन को-स्टार्स थे, बल्कि बेहद करीबी दोस्त भी थे। दोनों ने फेमस असम के गाने "मोन घनॉट" (Mon Ghonot) सहित कई म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम किया था। जुबीन की मौत के समय भी शान बेहद भावुक हुए थे और पोस्ट किया था। अब एक बार फिर उन्होंने जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी है।

वहीं, असम में ऑल असम स्टू़डेंट्स यूनियन और जुबीन गर्ग के फैंस ने अपने फेवरेट सिंगर की पहली बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके वीडियो भी सामने आए हैं।

सिंगापुर हादसे में हुई थी जुबीन गर्ग की असमयिक मौत

सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 में सिंगापुर में हुआ था। 52 साल की उम्र में जुबीन ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह सिंगापुर में आयोजित 'नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल' में हिस्सा लेने गए थे और 20 सितंबर को उनका कॉन्सर्ट शेड्यूल था। लाजरस द्वीप (Lazarus Island) के पास एक यॉट से समुद्र में तैरते समय वह अचानक बेहोश हो गए थे। बाद में सिंगापुर जनरल अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। जांच रिपोर्टों में सामने आया था कि तैरने के दौरान उन्होंने अपनी लाइफ जैकेट उतार दी थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

'अनामिका' से 'या अली' तक का शानदार रहा सिंगर का सफर

18 नवंबर 1972 को मेघालय के तुरा में जन्मे जुबीन गर्ग ने 1992 में अपने ब्लॉकबस्टर असमिया एल्बम 'अनामिका' (Anamika) से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। गायक, संगीतकार, गीतकार, अभिनेता और निर्देशक के रूप में 30 सालों तक उन्होंने कई भाषाओं में हजारों गाने गाए।

वह पूर्वोत्तर में पहले से ही काफी फेमस थे, लेकिन साल 2006 में आई बॉलीवुड फिल्म 'गैंगस्टर: ए लव स्टोरी' के सुपरहिट गीत "या अली" (Ya Ali) ने उन्हें पूरे देश और इंटरनेशनल लेवल पर रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके अलावा उन्होंने नमस्ते लंदन का 'दिलरुबा' और बिग ब्रदर का 'जग लाल लाल लाल' जैसे कई यादगार गाने बॉलीवुड को दिए।

Updated on:
19 Sept 2026 01:44 pm
Published on:
19 Sept 2026 01:41 pm