बॉलीवुड

शाहरुख खान की पठान की सफलता देख इमोशनल हुईं गौरी खान, सुहाना और आर्यन का रिएक्शन था ऐसा

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के साथ ही छा चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। 'पठान' सिर्फ शाहरुख के लिए ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए एक इमोशनल सफर रहा है और आज कामयाबी सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि उनके परिवार की भी है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2023, 12:40 PM IST
Shah Rukh Khan Pathaan Movie Success Gauri Khan Gets Emotional, Know Aryan And Suhana Reaction
Shah Rukh Khan Pathaan Movie Success Gauri Khan Gets Emotional, Know Aryan And Suhana Reaction

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने चार साल बाद फिल्म 'पठान' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़े। दूसरे दिन भी फिल्म ने 72 करोड़ की कमाई की है। 'पठान' सिर्फ शाहरुख के लिए ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए एक इमोशनल सफर रहा है। फिल्म की सफलता को देखने के बाद शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इमोशनल होती दिखाई दीं। वह शाहरुख के लिए इन चार लंबे वर्षों में सबसे मजबूत सहारा थीं। वह जानती थी कि शाहरुख ने अपनी वापसी वाली इस फिल्म के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया था।

रिलीज के दिन शाहरुख ने किया था पार्टी का आयोजन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'पठान' की रिलीज के दिन शाहरुख ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के एक सदस्य ने कहा कि गौरी खान 'पठान' की सफलता से पार्टी में भावुक थीं।

उन्होंने यह भी बताया कि 'पठान' की सफलता देखकर गौरी खान की आंखों में आंसू आ गए। वह फिल्म 'पठान' को मिल रहे सभी प्यार और प्रतिक्रिया से इमोशनल हो गई थीं।

सुहाना और आर्यन ने भी दी प्रतिक्रिया
'पठान' को लेकर शाहरुख के बच्चों सुहाना और आर्यन खान के रिएक्शन को लेकर भी जानकारी सामने आई है। सुहाना खान और आर्यन खान 'पठान' को मिल रही प्रतिक्रिया से बहुत खुश थे, लेकिन वो इससे हैरान नहीं हुए थे, क्योंकि उन्हें पता था कि यह होने वाला है।

उन्होंने यह भी कहा है कि उन्होंने 'पठान' की सफलता का अंदाजा पहले ही लगा लिया था। बता दें, शाहरुख खान के साथ 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं, 'पठान' के बाद शाहरुख फिल्म 'जवान' और 'डंकी' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: सिर्फ सलमान खान ही नहीं, शाहरुख खान की 'पठान' से जुड़े आमिर खान के भी तार, जानें कैसे

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन