बॉलीवुड

बेटे आर्यन के जन्म के वक्त गौरी खान की तबीयत हो गई थी बेहद खराब, शाहरुख बोले- मुझे लगा वह मर गई हैं…

साल 1997 में गौरी खान ने अपने बड़े बेटे आर्यन खान को जन्म दिया था। हालांकि, डिलीवरी के वक्त गौरी खान की तबीयत बेहद खराब हो गई थी। गौरी की हालत देखकर शाहरुख काफी डर गए थे।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2021, 10:10 AM IST
gauri_khan.jpg
Shah Rukh Khan Gauri Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी काफी पॉपुलर है। दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। साल १९९१ में दोनों ने शादी की थी। उसके बाद से ही दोनों हर सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं। साल 1997 में गौरी खान ने अपने बड़े बेटे आर्यन खान को जन्म दिया था। हालांकि, डिलीवरी के वक्त गौरी खान की तबीयत बेहद खराब हो गई थी। गौरी की हालत देखकर शाहरुख काफी डर गए थे। किंग खान को लगा कि उनकी पत्नी की जान नहीं बच पाएगी।

इस बात का खुलासा शाहरुख खान ने रेडिफ डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में किया था। उन्होंने गौरी की पहली डिलीवरी को याद करते हुए कहा, "मैंने अपने माता-पिता को अस्पताल में ही खोया है, इसलिए मैं अस्पताल जाना ज्यादा पसंद नहीं करता। गौरी की हालत काफी खराब हो गई थी और मैंने उन्हें पहले कभी ऐसे नहीं देखा था। जब मैंने उन्हें अस्पताल में देखा तो वह बुरी हालत में थीं। वह पूरी तरह से ठंडी पड़ चुकी थीं। मैं उनके साथ ऑपरेशन थियेटर में गया और मुझे लगा कि वह मर गई हैं। उस वक्त मैंने अपने बच्चे के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा। वह मेरे लिए इतना जरूरी नहीं था। गौरी बुरी तरह से कांप रही थीं और मुझे यह पता था कि बच्चे को जन्म देते समय वह हमें छोड़कर नहीं जा सकतीं लेकिन मैं बहुत ज्यादा डर गया था।"

इसके अलावा, शाहरुख खान ने एक बार सिमी गरेवाल के चैट शो बताया था कि जब उनके बड़े बेटे आर्यन का जन्म हुआ था तब वह ऑपरेशन थियेटर में रहकर ही फोटो क्लिक करने लगे थे। जिसके बाद वहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें डांट दिया था। बता दें कि शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा आर्यन, बेटी सुहाना और सबसे छोटा बेटा अबराम खान है। तीनों ही इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार किड्स हैं। तीनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

Published on: