4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सैफ अली खान की इस हरकत के कारण अमृता सिंह को लगने वाली थी गोली

सारा ने बताया कि जब उनके माता-पिता की शादी हुई थी तो उन्हें अपने दोस्तों के साथ काफ़ी मस्ती किया करते थे। एक बार उन्होंने अपने एक दोस्त और उनके पति के साथ ऐसा प्रैंक किया कि दोस्त ने बंंदूक निकाल ली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 2 Oct 2021, 1:32 PM IST

saif_ali_khan.jpg

saif ali khan amrita singh

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की अपने माता-पिता से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। सैफ अली खान और अमृता सिंह भले ही अलग हो चुके हों लेकिन उनके बच्चे दोनों के साथ वक्त बिताते हैं। सारा अली खान अपने माता-पिता के बारे में खुलकर बात करती हैं। वह उनके तलाक से लेकर शादी तक के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं। हाल ही में वो फीट अप विद द स्टार्स सीज़न 2 में पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी और मां अमृता सिंह के बारे में कई बातें बताईं। इस दौरान सारा ने बताया कि कैसे उनके पिता सैफ के कारण उनकी मां अमृता को गोली लगने वाली थी।

सारा ने बताया कि जब उनके माता-पिता की शादी हुई थी तो उन्हें अपने दोस्तों के साथ काफ़ी मस्ती किया करते थे। एक बार उन्होंने अपने एक दोस्त और उनके पति के साथ ऐसा प्रैंक किया कि दोस्त ने बंंदूक निकाल ली थी। एक दिन दोनों ने मिलकर अपने एक दोस्त नीलू मर्चेंट और उनके पति को डराने का प्लान बनाया। इसके लिए दोनों ने अपने चेहरे पर जूते की पॉलिश लगा लिया और सैफ़ ने चुपके से अमृता को दोस्त के कमरे में भेज दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें: आखिर अमिताभ बच्चन ने क्यों कहा- मेरे वैवाहिक जीवन में पड़ जाएगी अड़चन

सारा ने आगे बताया, उस वक्त मेरी मां नीलू मर्चेंट के बेडरूम में थीं। वहां पर वो अपने पति के साथ सो रही थीं। जब उन्हें लगा कि कमरे में कोई घुस गया है तो उनके पति ने मेरी मां को गोली मार ही दी होती। लेकिन तभी मेरी मां ने अपने हाथ ऊपर कर लिए और चिल्लाने लगी, ‘गोली मत चलाना, मैं डिंगी (अमृता) हूं।’ जब नीलू मर्चेंट के पति ने ये बातें सुनी तब जाकर उन्होंने गन नीचे की।

यह भी पढ़ें: बिना टिकट ट्रेन में सफर करना अमिताभ बच्चन को पड़ा था भारी, पकड़े जाने पर टीटीई किया ये हाल

सारा ने बातचीत में बताया कि वो भी किसी के साथ इस तरह का प्रैंक करना चाहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान को आखिरी बार फिल्म कुली नं १ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब सारा जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अक्षय कुमार और धनुष हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन