बॉलीवुड

जब शाहरुख खान से बच्चे पूछते हैं- हम हिंदू हैं या मुस्लिम, जानिए किंग खान क्या देते हैं जवाब

शाहरुख खान जहां मुसलमान हैं वहीं, गौरी हिंदू हैं। ऐसे में अक्सर किंग खान के बच्चे उनसे यह पूछते हैं कि हमारा धर्म क्या है ?
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2021, 6:01 PM IST
Shah Rukh Khan's reply to children when they asked about religion
Shah Rukh Khan with Family

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनके परिवार के लिए गुजरा एक महीना काफी चैलेंजिंग साबित हुआ था। ड्रग्स केस में फंसे बेटे आर्यन खान (Aryan Khan Drugs Case) को जमानत मिलने के बाद कुछ ठीक हुआ। बहरहाल आज हम आपको शाहरुख खान और उनके बच्चों से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं। जिसमें शाहरुख खान के बच्चे अक्सर उनसे पूछते हैं कि हमारा धर्म क्या है- हम हिंदू हैं या मुस्लिम। जानिए इस पर किंग खान क्या देते हैं जवाब।

जवाब फिलॉसफिकल अंदाज में देते हैं

दरअसल शाहरुख खान जहां मुसलमान हैं वहीं, गौरी हिंदू हैं। ऐसे में अक्सर किंग खान के बच्चे उनसे यह पूछते हैं कि हमारा धर्म क्या है ? इस सवाल का जवाब शाहरुख बेहद फिलॉसफिकल अंदाज में बच्चों को देते हैं।

इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में किया था। शाहरुख ने बताया था कि अक्सर मेरे बच्चे पूछ लेते हैं उनका धर्म क्या है वो हिंदू हैं या मुस्लिम। जब भी वो मेरे से इस बारे में पूछते हैं। तो मैं इसका जवाब देता हूं, कि आप पहले इंडियन हैं और आपका धर्म इंसानियत है'। शाहरुख ने बताया था हैं कि मैं कई बार बच्चों के इस सवाल का जवाब पुराने हिंदी सॉन्ग को गाकर भी देता हूं। यह सॉन्ग है ‘तू हिंदू बनेगा ना मुसलमान बनेगा..’। तो इस तरह शाहरुख अपने बच्चों को समझा देते हैं।

हिन्दुस्तानी की जुबां पर आसानी से बैठ जाए

वहीं, इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बच्चो के नाम रखने को लेकर भी बात की थी। शाहरुख़ खान ने बताया था कि वो चाहते थे कि उनके बच्चों का नाम ऐसा हो जो हर हिन्दुस्तानी की जुबां पर आसानी से बैठ जाए। इस बात को देखते हुए उन्होंने अपने तीनों बच्चों का नाम आर्यन, सुहाना (Suhana) और अबराम खान (Abram Khan) रखा था।

आपको बता दें कि शाहरुख खान एक लंबे अरसे बाद बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। किंग खान की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘पठान’ है जिसकी शूटिंग में एक्टर इन दिनों दिन रात एक किए हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और सलमान खान भी नजर आएंगे।

Updated on:
9 Nov 2021, 6:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई