2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब शिल्पा शेट्टी के घर टेबल पर सिर रखकर खूब रोए थे सलमान खान

एक इंटरव्यू के श‍िल्पा ने अपने और सलमान के अफेयर की खबरों को लेकर कहा था कि ‘मैं और सलमान बहुत अच्छे फैमिली फ्रेंड हैं। मैं कभी सलमान के साथ डेट पर नहीं गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 9 Nov 2021, 1:21 PM IST

When Salman Khan cried at Shilpa Shetty residential table

Salman Khan and Shilpa Shetty

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) फिल्मों में उनती सक्रिय नहीं है, लेकिन फिटनेस और सोशल मीडिया के चलते काफी सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ 'गर्व' और 'मिलेंगे मिलेंगे' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शिल्पा और सलमान खान फैमिली फ्रेंड्स हैं, लेकिन कभी इन दोनों के अफेयर की भी खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि शिल्पा ने तमाम बातों पर से पर्दा उठाकर इन खबरों पर विराम लगा दिया था। आइये जानते हैं शिल्पा ने क्या कहा था।

जब आधी रात को मेरे घर आता था

दरअसल एक इंटरव्यू के श‍िल्पा ने अपने और सलमान के अफेयर की खबरों को लेकर कहा था कि ‘मैं और सलमान बहुत अच्छे फैमिली फ्रेंड हैं। मैं कभी सलमान के साथ डेट पर नहीं गई। मुझे अच्छी तरह याद है वो जब आधी रात को मेरे घर आता था और मेरे पापा के साथ बैठता था, दोनों मिलकर एक-दो पैग शेयर करते थे।

श‍िल्पा ने कहा था कि‘ जब मेरे पिता का न‍िधन हुआ, उस समय सलमान घर आया और सीधे उसी बार टेबल के पास गया। जहां कभी वो पापा के साथ बैठता था। उसी बार टेबल पर स‍िर रखकर सलमान काफी देर तक रोता रहा था। जिसके बाद हमारी दोस्ती भी गहरी होती चली गई है।

यह भी पढ़ें: जब पार्टी में शाहरुख खान ने फराह खान के पति को मार दिया था थप्पड़, इस वजह से आग-बबूला हुए थे SRK

ब्रेकअप हुआ तो मेरा दिल टूट गया था

इस इंटरव्यू के दौरान शिल्पा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए कहा था कि एक दौर ऐसा था जब मैं प्यार में थी और मेरा दिल टूट गया था। ये भले ही सुनने में फिल्मी लगे लेकिन ये सच है कि मेरे दोस्तों ने एक शख़्स से शर्त लगाई थी और उसे मेरे साथ रिलेशनशिप में आने के लिए चैलेंज किया था। हम दोनों का रिश्ता शुरू भी हुआ, लेकिन जब मेरा उस शख्स के साथ ब्रेकअप हुआ तो मेरा दिल टूट गया था।

वहीं, शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा के बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘उस समय वे राज के प्रति बिल्कुल भी आकर्षित नहीं थीं। राज लंदन में सेटल थे, लेकिन मैं मुंबई से लंदन सेटल नहीं होना चाहती थीं। बाद में राज ने मुझे अपने मुंबई वाले एड्रेस पर बुलाया। ये राज के साथ मेरी पहली डेट थी। इसके बाद हमने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भड़के ऋषि कपूर, बोले- न फेस, न हाइट, किसने एक्टर बनाया इसे! ये था पूरा विवाद