2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब पार्टी में शाहरुख खान ने फराह खान के पति को मार दिया था थप्पड़, इस वजह से आग-बबूला हुए थे SRK

संजय दत्त की फ़िल्म अग्निपथ की सफलता के बाद उन्होंने मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में पार्टी रखी थी। जिसमें शाहरुख खान, फराह खान के साथ उनके पति शिरीष कुंदर भी शामिल हुए थे। इस दौरान शाहरुख खान शिरीष कुंदर को थप्पड़ जड़ दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 9 Nov 2021, 10:33 AM IST

Shah Rukh Khan slapped Farah Khan husband Shirish in Sanjay Dutt party

Shah Rukh Khan and Farah Khan

नई दिल्ली: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और निर्देशक फराह खान (Farah Khan) दोनों अच्छे दोस्त हैं। फराह ने शाहरुख खान की कई फिल्मों का निर्देशन किया है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ मजाक करते नजर आ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सालों पहले शाहरुख खान ने संजय दत्त की पार्टी (Party of Sanjay Dutt) में फराह खान के पति शिरीष कुंदर को थप्पड़ मार दिया था। आइये जानते हैं आखिर शिरीष कुंदर ने कुछ ऐसा कहा कि शाहरुख खान इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया।

शाहरुख खुद को रोक नहीं पाए

दरअसल संजय दत्त की फिल्म 'अग्निपथ' की सफलता के बाद उन्होंने मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में पार्टी रखी थी। शिरीष कुंदर ने पहले भी शाहरुख खान पर टिप्पणी कर चुके थे। शिरीश ने शाहरुख की फिल्म रावण की असफलता पर कटाक्ष करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि मैंने सुना डेढ़ सौ करोड़ का एक पटाखा फूस हो गया। उनकी इस टिप्पणी से शाहरुख पहले से ही नाराज चल रहे थे और जब पार्टी में फिर से शिरीष ने उनके खिलाफ बोलना शुरू किया तो शाहरुख खुद को रोक नहीं पाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के दौरान शिरीष लोगों से रावण और शाहरुख खान की असफलता पर बात कर रहे थे। एसआरके ने जब यह सुना तो दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में शाहरुख खान ने शिरीष को थप्पड़ जड़ दिया। संजय दत्त ने आकर बीच- बचाव किया तब जाकर कहीं शाहरुख खान का गुस्सा शांत हुआ था।

शिरीष ने अपना गुस्सा जाहिर किया था

शाहरुख खान ने तो इस फाइट पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन शिरीष कुंदर ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने कहा था, ‘शाहरुख ने मुझे पंच मारा, मुझ पर कूदे। उनके पास 3 बॉडीगार्ड्स थे और मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मैं इतना शॉक हो गया था कि मैंने रिएक्ट भी नहीं किया। वो मुझ पर चिल्लाए जा रहे थे कि तुम खुद को समझते क्या हो। मैं तुम्हें इंडस्ट्री से बाहर करके दिखाऊंगा।

यह भी पढ़ें: इसलिए हमेशा आराध्या का हाथ पकड़े नजर आती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, घट चुकी है ये हैरान करने वाली घटना

दोनों की दोस्ती में दरार नहीं आई

हालांकि शिरीष कुंदर ने बाद में इसके लिए को FIR नहीं दर्ज करवाई थी और मामला वहीं खत्म हो गया था। इस घटना के बाद भी शाहरुख खान और फराह खान की दोस्ती में कोई दरार नहीं आई। कुछ हफ्तों के बाद ही खबर आई कि फराह खान और शाहरुख खान फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में साथ काम करने जा रहे हैं। आज भी दोनों की दोस्ती बरकरार है।

यह भी पढ़ें: जब सलमान खान ने पब्लिक प्लेस पर कैटरीना कैफ को जड़ा था थप्पड़, जानें ऐसा क्या हुआ था

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन