बॉलीवुड

शाहरुख खान से सैफ अली खान तक ये सेलेब्स जा चुके हैं जेल, कोई रेप तो कोई बदसलूकी के आरोप में फंसा

बॉलीवुड से जुड़े सेलेब्रिटीज को लेकर कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज देखने मिल जाती हैं। कई कॉन्ट्रोवर्सीज तो इतनी बड़ी हो जाती है कि उन्हे कॉन्ट्रोवर्सीज के कारण जेल तक का चक्कर लगाना पड़ जाता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है।
2 min read
May 20, 2022
शाहरुख खान से सैफ अली खान तक ये सेलेब्स जा चुके हैं जेल, कोई रेप तो कोई बदसलूकी के आरोप में फंसा
Shah Rukh Khan to saif ali khan celeb who went to jail allegation rape

फरदीन खान

बाॅलीवुड अभिनेता फरदीन खान को 2001 में ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में 12 सालों बाद इम्युनिटी मिली थी। बताया जाता है कि कोर्ट ने उन्हें डी-एडिक्शन प्रोग्राम ज्वाइन करने का भी आदेश दिया था। जिसके कारण उन्हें कई बार जेल के चक्कर भी काटने पड़े थे।

सैफ अली खान

एक्टर सैफ अली खान को मुंबई के होटल में बिजनेसमैन से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उन्होंने एक शख्स को घूंसा मार दिया था। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद उन्हें जल्द ही जमानत मिल गई थी। लेकिन कई दिनों तक उन्हें जेल के चक्कर काटने पड़े थे।

शाहरुख खान

बाॅलीवुड के किग खान यानी की शाहरुख खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। शाहरुख खान को एक जर्नलिस्ट से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बारे में उन्होंने खुद बताया था। उनका कहना था कि एक मैग्जीन के एडीटर से उनकी बहस हो गई थी क्योंकि उनके बारे में असंवेदनशील अफवाहें फलाई जा रही थीं।

सलमान खान

सलमान खान अक्सर विवादों में घिरे दिखते हैं। उन्हें ब्लैक बक पोचिंग केस में पांच साल की सजा सुनाई ई थी लेकिन बाद में इस केस में उन्हें जमानत मिल गई थी। सलमान को कई बार जेल के चक्कर लगाने पड़े हैं। उनका विवादों से पुराना नाता हैं।

शाइनी आहूजा

अभिनेता शाइनी आहूजा से जुड़ा केस बॉलीवुड के सबसे चर्चित केसेस में से है। उन पर डोमेस्टिक हेल्प मे रेप का आरोप लगाया था। कोर्ट ने शाइनी को इस केस को लेकर 2011 में 7 साल जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि तीन महीनों बाद वो जमानत पर बाहर आ गए थे।

Updated on:
20 May 2022 11:08 am
Published on:
20 May 2022 11:07 am
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

Batwara 1947 First Review: जज्बातों से भरी सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा’, पहला रिव्यू आया सामने

परवीन बाबी के लिए पिता कबीर बेदी के मां को छोड़ने पर पूजा बेदी ने की बात, बोलीं- दो लोगों ने तीसरे शख्स को अपने रिश्ते में आने दिया

राहुल गांधी को ‘डंबल’ बुलाने के बाद पलटीं कंगना रनौत, इंस्टाग्राम से हटा दीं तस्वीरें, ‘इटैलियन मां’ कमेंट पर भी विवाद

“मुंह में हड्डी दबाए बैठे हैं सेलिब्रिटीज”, नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना का पलटवार, झारखंड आंदोलन पर दिया बयान