3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पब्लिक के सामने फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ चुके हैं बाॅलीवुड के ये दिग्गज सितारे, भावनाओं पर नहीं कर पाए थे काबू

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस के बीच हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। तो वही कई फैंस अपने फेवरेट स्टार के बारें में सब कुछ जानना चाहते हैं। जिस वजह से दर्शकों की नजरें सेलिब्रिटीज पर रहती हैं। हालाकि कई बार ऐसा हुआ हैं कि सेलिब्रिटीज अपने ही फैंस के सामने इमोशनल हो जाते हैं और खुद को रोक नहीं पाते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 20 May 2022, 10:29 AM IST

पब्लिक के सामने फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ चुके हैं बाॅलीवुड के ये दिग्गज सितारे, भावनाओं पर नहीं कर पाए थे काबू

amitabh bachchan neha kakkar bollywood stars emotional front of fans

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ कई बार ऐसा देखा गया हैं कि वह अपने ही फैंस के सामने इमोशनल हो जाते हैं। हालांकि, कई बार देखा गया है कि सेलिब्रिटीज फैंस के सामने ही इमोशनल हो जाते हैं और अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते। आज इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फैंस के सामने फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ चुके हैं।

आमिताभ बच्चन

आमिताभ बच्चन को किसी पहचान की जरुरत नही हैं।अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों को अपना दिवाना बनाया हैं।लेकिन अभिनेता अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भावुक होते हुए नजर आए थे। जब इस शो के एक हजार एपिसोड पूरे हो गए थे तब अमिताभ बच्चन की आंखों से आंसू निकल आए थे।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम ने अपनी शानदार अभिनय से दर्शको को घायल कर ऱखा हैं। अभिनेता की काफी अच्छी खासी फैंन फोलोइंग हैं। ‘केबीसी’ के एक एपिसोड में जॉन अब्राहम भी भावुक होते हुए नजर आए थे। एक एपिसोड में जब जॉन पहुंचे थे तब वहां पर जानवरों की तकलीफों के बारे में बात हुई थी। इस पर जॉन अब्राहम के आंसू निकल आए थे।

नेहा कक्कड़

नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर हैं, जो अपनी आवाज के दम पर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। नेहा ने बेहद कम समय में हजारों हिट गाने दिए हैं। नेहा कई बार रियलिटी शोज में भावुक होती हुई नजर आई हैं। इतना ही नहीं, एक रियलिटी शो में नेहा अपने एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को याद कर भावकु हो गई थीं। हालांकि, अब नेहा कक्कड़ अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और पति रोहनप्रीत सिंह के साथ काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड गौतम से शादी कर रही हैं Kanika Kapoor, हल्दी में मस्त होकर झूम रहे कपल, देखें तस्वीरें