आपको बता दे कि कनिका और गौतम साल भर से रिलेशनशिप में थे और अब दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयल करने का फैसला लिया है। यानी कि अब कनिका और गौतम बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के बाद अब पति-पत्नी बनने वाले हैं। बता दें कि कनिका के होने वाले पति गौतम एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं और ये कनिका की दूसरी शादी है। इससे पहले कनिका ने राज चंदोक से शादी की थी और वह भी एनआरआई बिजनेसमैन थे। दोनों के 3 बच्चे थे, लेकिन उनकी शादी चली नहीं और फिर साल 2012 में कनिका और राज का तलाक हो गया।