बॉलीवुड

IPL इतिहास का सबसे बड़ा विवाद, शाहरुख खान पर क्यों लगा था 5 साल का बैन? पूर्व ACP ने बताया कारण

Shah Rukh Khan wankhede fight: क्रिकेट के फैंस को आज भी साल 2012 के वानखेड़े स्टेडियम का विवाद याद होगा। शाहरुख खान पर 5 साल का बैन लगाया गया था। अब उसी को लेकर पूर्व ACP इकबाल शेख ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों शाहरुख खान को इतना गुस्सा आ गया था, जिसकी वजह से स्टेडियम में हंगामा मच गया था।

2 min read
May 02, 2026
शाहरुख खान को आखिर क्यों किया था वानखेड़े स्टेडियम में बैन

Shah Rukh Khan 2012 Wankhede Stadium controversy: आईपीएल के इतिहास में अगर सबसे विवादित ऑफ-फील्ड घटनाओं का जिक्र हो, तो साल 2012 का वो 'वानखेड़े विवाद' कोई नहीं भूल सकता। जब बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के बीच ऐसा हंगामा हुआ कि किंग खान पर 5 साल का बैन लगा दिया गया। अब करीब 14 साल बाद, उस समय मौके पर मौजूद असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) इकबाल शेख ने इस पूरी घटना की इनसाइड स्टोरी का खुलासा किया है और उन्होंने ये भी बताया कि आखिर शाहरुख खान को इतना गुस्सा क्यों आया था?

ये भी पढ़ें

कौन है वो एक्ट्रेस जिनके साथ भाई ने की थी गंदी हरकत? प्रेग्नेंसी के डर से खाने लगी थीं पपीता

शाहरुख पर क्यों लगा था 5 साल का बैन? (Shah Rukh Khan 2012 Wankhede Stadium controversy)

यह घटना तब हुई जब शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में मात दी थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में इकबाल शेख ने बताया कि असल में यह पूरा मामला एक छोटी सी 'गलतफहमी' से शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते नेशनल न्यूज बन गई। शेख ने याद करते हुए कहा, "मैच खत्म हो चुका था, स्टेडियम की लाइटें धीरे-धीरे बंद की जा रही थीं। शाहरुख अपने बच्चों और कुछ दोस्तों के साथ मैदान के एक कोने में खेल रहे थे।"

पूर्व ACP ने किया खुलासा (Former ACP Calls Shah Rukh Khan's 2012 Wankhede Controversy)

ऐसे में वहां तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड ने शाहरुख और बच्चों को खेलते देख सीटी बजा दी और उन्हें वहां से हटने को कहा। गार्ड के इस बर्ताव से शाहरुख खान परेशान हो गए और देखते ही देखते बहस शुरू हो गई। पूर्व ACP ने बताया, "जब मैं वहां पहुंचा, तो MCA अधिकारियों और शाहरुख के बीच तीखी कहासुनी हो रही थी। माहौल बहुत गरम था। मुझे लगा कि अगर इसे अभी नहीं रोका गया तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। मैंने तुरंत शाहरुख के पास जाकर उनसे कहा- सर, प्लीज बाहर चलिए। मैं उन्हें स्टेडियम से बाहर ले गया ताकि मामला और न बढ़े।"

बच्चों से हाथापाई या अनुशासन का उल्लंघन? (ACP Iqbal Sheikh interview SRK)

उस समय MCA ने आरोप लगाया था कि शाहरुख ने शराब के नशे में गार्ड्स के साथ गाली-गलौज की और जबरदस्ती मैदान में घुसने की कोशिश की। इसके विपरीत, शाहरुख खान ने तब मीडिया से कहा था कि वह केवल अपने बच्चों को लेकर 'ओवर-प्रोटेक्टिव' हो गए थे क्योंकि गार्ड्स ने बच्चों के साथ बदसलूकी की थी।

इस घटना का अंजाम यह हुआ कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख खान पर पांच साल तक वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री करने पर पाबंदी लगा दी थी। आज इतने सालों बाद भी जब क्रिकेट और बॉलीवुड के टकराव की बात होती है, तो वानखेड़े की वो रात और शाहरुख का वो गुस्से वाला अवतार लोगों के जेहन में ताजा हो जाता है। पूर्व ACP के इस खुलासे ने साफ कर दिया है कि कभी-कभी छोटी सी गलतफहमी भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है।

ये भी पढ़ें

स्मिता पाटिल के अंतिम दिनों की कड़वी हकीकत, दोस्त का खुलासा, बोलीं- अस्पताल में जो देखा, वो भुला नहीं सकती
Published on:
02 May 2026 12:35 pm
Also Read
View All