बॉलीवुड

‘वो लड़की बारूद की ढेर है, खुद तो फटेगी…’ O’ Romeo के ट्रेलर में शाहिद कपूर का दिखा वाइल्ड बीस्ट अवतार

O' Romeo Trailer Out: 'ओ रोमियो' का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। शाहिद कपूर इस बार खूंखार गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं।
2 min read
Jan 21, 2026
O' Romeo Trailer Out
'ओ रोमियो' का धमाकेदार ट्रेलर आउट (इमेज सोर्स: शाहिद कपूर इंस्टाग्राम स्क्रीनशॉट)

O' Romeo Trailer Release: शाहिद कपूर का वाइल्ड बीस्ट अवतार ‘O’ Romeo’ के ट्रेलर में सामने आया है। 3 मिनट 8 सेकंड का यह ट्रेलर जितना रोंगटे खड़े करता है, उतना ही शाहिद के नए, डार्क और खूंखार गैंगस्टर लुक को उजागर करता है। ‘कबीर सिंह’ की आग और ‘देवा’ की तीखी इंटेंसिटी के बाद शाहिद इस बार पर्दे पर एक ऐसी दुनिया लेकर आए हैं, जिसमें रोमांस और हिंसा का तगड़ा तड़का है।

'ओ रोमियो' का खूनी ट्रेलर आउट

‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर अविनाश तिवारी की दमदार आवाज से शुरू होता है और हमें सीधे ले जाता है शाहिद कपूर यानी कि ‘हुसैन’ की उस अंधेरी दुनिया में, जहां अपराध, सत्ता और ऐयाशी ही उसकी जिंदगी का केंद्र हैं। एक बेरहम इंसान का अचानक ‘रोमियो’ बनने की राह पर चलना जितना रोमांचक है, उतना ही रहस्यों से भरा भी, क्योंकि इस बदलाव के पीछे प्यार नहीं, बल्कि एक बड़ा तूफान छिपा है। फिल्म में तृप्ति डिमरी अपने रिवेंज मोड में नजर आती हैं, जो शांत चेहरे के पीछे प्रतिशोध की आग लिए सिर्फ अपने अतीत का बदला पूरा करना चाहती हैं। वह इसी मकसद से ‘हुसैन’ के करीब आती हैं, लेकिन कहानी तब करवट लेती है जब हुसैन उसे सच्चा प्यार करने लगता है, जबकि तृप्ति की नजरें सिर्फ नफरत से भरी हैं। ट्रेलर के अंत में एक सीन आता है जब फरीदा जलाल ‘हुसैन’ से कहती हैं… ये लड़की बारूद का ढेर है, खुद तो फटेगी ही… साथ में तेरे चिथड़े भी उड़वा देगी। आप देखें खूनी ट्रेलर…

इसके अलावा ट्रेलर में रोमांस, हिंसा और एक्शन का जोरदार मिश्रण देखने को मिलता है। ‘धक-धक’ गाने पर फाइट सीक्वेंस से लेकर दिशा पाटनी के आइटम नंबर तक। साथ ही तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल की झलक इसे और भी दिलचस्प बनाती है।

कब होगी फिल्म रिलीज

बता दें शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म वैलेंटाइन वीक के मौके पर 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'ओ रोमियो' का ट्रेलर शाहिद ने भी शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- “उस्तरा से पंगा नहीं लेने का, शरीर से आत्मा काट के ले जाता है।”

Also Read
View All
National Film Awards 2026 LIVE: अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, यामी गौतम का आदित्य धर ने बढ़ाया हौसला, ममूटी को स्टैंडिंग ओवेशन

हिंदी-बंगाली फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर चुकी थीं रानी मुखर्जी की मां, जानें कौन थीं कृष्णा मुखर्जी जिनका 75 की उम्र में निधन

‘आर्टिकल 370’ से लेकर ‘चंदू चैंपियन’ तक, नेशनल फिल्म पुरस्कार 2026 में छाईं ये फिल्में, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास शुरू हुआ भव्य समारोह

“गरुड़ पुराण पर आधारित होगी अजय देवगन की ‘सूर्यस्पर्श’!”, सुपरनैचुरल अवतार में दिखेंगे एक्टर

सरगम वैश के आरोपों के बीच ‘The Vvaan’ मेकर्स ने खरीदे ‘ऐगिरि नंदिनी’ के सिंक राइट्स, बोले- ‘लीक कैसे हुआ पता नहीं’