बॉलीवुड

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई

Shahrukh khan 61st birthday: शाहरुख खान के घर मन्नत अपने फेवरेट अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देने भारी संख्या में प्रशंसक पहुंच रहे हैं। जिसके कई वीडियो सामने आए हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 10:39 AM IST
Shahrukh khan 61st birthday fans reach mannat at midnight support his new movie king
शाहरुख खान मना रहे अपना 61वां जन्मदिन (Photo Source- ANI)

Shahrukh Khan Fans Reach Mannat: बॉलीवुड के 'बादशाह' यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपने 61वें जन्मदिन (2 नवंबर) को लेकर देशभर में सुर्खियों में छाए हुए हैं। किंग खान के जन्मदिन का जश्न किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होता और इस बात का सुबूत बीती रात उनके घर 'मन्नत' के बाहर देखने को मिला। लेकिन, इस बार अभिनेता अपने बंगले 'मन्नत' में मौजूद नहीं थे, इसके बावजूद उनके चाहने वालों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ। आधी रात को ही मुंबई की सड़कों पर फैंस का ऐसा सैलाब उमड़ पड़ा कि हर कोई अपने चहेते स्टार की एक झलक पाने के लिए बेकरार नजर आया।

शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंचे भारी संख्या में फैंस

शाहरुख खान के लिए दीवानियत अक्सर लोगों में देखी जाती है। इस बार उनके जन्मदिन पर भी यही हुआ। सोशल मीडिया पर कई वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस हाथों में शाहरुख खान के बड़े-बड़े पोस्टर, कटआउट्स और बैनर लिए मन्नत के बाहर खड़े हैं। देर रात 12 बजते ही फैंस ने 'हैप्पी बर्थडे शाहरुख' के नारे लगाए, जिससे पूरा इलाका गूंज उठा। कई फैंस ढोल-नगाड़ों की थाप पर शाहरुख के हिट गानों पर जमकर नाचते और झूमते हुए नजर आए।

फैंस की इस दीवानगी में केक काटने से लेकर पटाखे फोड़ने तक का जश्न शामिल था। कई फैंस रात भर मन्नत के बाहर सिर्फ इस उम्मीद में डटे रहे कि उनके फेवरेट 'किंग खान' अपनी बालकनी में आएंगे और फैंस का अभिवादन स्वीकार करेंगे। हर उम्र के लोग- युवा, बच्चे और बुजुर्ग—शाहरुख के लिए अपना प्यार जताने के लिए वहां पहुंचे थे, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टारडम के मामले में शाहरुख का कोई मुकाबला नहीं है।

शाहरुख खान ने फैंस को दी फ्लाइंग KISS

शाहरुख खान मन्नत में अभी नहीं रह रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने परिवार और दोस्तों के साथ मुंबई के ताज होटल में देर रात तक बर्थडे पार्टी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान साउथ मुंबई के ताज होटल पहुंचे थे। इस सेलिब्रेशन में सुहाना खान और आर्यन खान भी अपने पिता के साथ थे। मन्नत के बाहर शाहरुख की झलक फैंस को नहीं दिखी, लेकिन होटल के बाहर जरूर एक्टर को कैप्चर किया गया। पार्टी के बाद जब शाहरुख होटल से बाहर निकले, उस दौरान वहां मौजूद फैंस को उनके दीदार करने का मौका मिल ही गया। उनकी चंद सेकंड की झलक ने फैंस का दिन बना दिया। फैंस एक्टर को देखकर खुशी से झूमें। वहीं फैंस का प्यार देख शाहरुख ने उन्हें हैंड वेव किया और फ्लाइंग kiss भी दी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, होटल ताज में था प्राइवेट सेलिब्रेशन

मन्नत के बाहर उमड़ी फैंस की इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुंबई पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सड़कों पर ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे। इस दौरान भी फैंस लगातर शाहरुख खान के घर पहुंचे और जश्न मनाया।

Updated on:
2 Nov 2026, 10:39 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

धार्मिक पोस्ट को गलत दिखाने पर फूटा अमिताभ बच्चन का गुस्सा, चेतावनी देते हुए बोले- एक बार बोलने की देर है बस