बॉलीवुड

शाहरुख-दीपिका के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। एक्टर्स पर क्या आरोप लगे हैं, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2025, 7:22 PM IST
Shahrukh Khan-Deepika Padukone
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Shahrukh-Deepika In Trouble: मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई। ताजा जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के भरतपुर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह शिकायत मथुरा गेट थाने में कीर्ति सिंह नाम के स्थानीय व्यक्ति ने दर्ज कराई है।

समझिए पूरा मामला?

कीर्ति ने बताया कि उन्होंने हुंडई कंपनी की एक कार खरीदी थी, लेकिन पहले दिन से ही कार में तकनीकी समस्याएं शुरू हो गईं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्हें बार-बार आश्वासन दिया गया कि कार ठीक हो जाएगी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ और कंपनी टालमटोल करती रही। इस मामले से शाहरुख और दीपिका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कार निर्माता के इस रवैये से तंग होकर कीर्ति सिंह ने कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने भरतपुर की सीजेएम कोर्ट में इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कोर्ट ने मथुरा गेट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कीर्ति सिंह ने दावा किया कि उसे हुंडई कंपनी ने ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’ वाली कार बेची।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद हुंडई कंपनी, उसके अधिकारियों और ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसमें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कीर्ति सिंह का क्या है कहना?

कीर्ति सिंह ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के विज्ञापनों को देखकर हुंडई कार खरीदी थी। उनका कहना है कि कार में खराबी की वजह से उनका भरोसा टूटा, और इसके लिए ब्रांड एंबेसडर भी जिम्मेदार हैं।

आगे इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना होगा। अभी तक शाहरुख या उनकी टीम की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज