बॉलीवुड

अंबानी की पार्टी में ‘झूमे जो पठान’ पर शाहरुख के डांस ने किया हैरान, रणवीर और वरुण ने भी लगाए जबरदस्त ठुमके

Shah Rukh Khan dance on Jhoome Jo Pathaan video: हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। अब एक बार फिर नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर यानी NMACC के इवेंट में पठान ने परफॉर्मेंस देकर गर्दा उड़ा दिया है।

2 min read
Apr 02, 2023
shahrukh khan

Shah Rukh Khan dance on Jhoome Jo Pathaan video: देश की जानी-मानी बिजनेस फैमिली (अंबानी परिवार) में इन दिनों जश्न का माहौल है। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का ग्रैंड लॉन्च 31 मार्च को मुंबई में हुआ। इस खास मौके पर बी टाउन से भी कई ए-लिस्टर्स ने शिरकत की थी। ग्रैंड इवेंट के लिए अंबानी फैमिली भी स्टाइल में पहुंची थी। उद्घाटन कार्यक्रम में दूसरे दिन भी बॉलीवुड सेलेब्स अपने बेस्ट आउटफिट में पहुंचे। ये कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में था जिसका नाम 'इंडिया इन फैशन'। इवेंट के दूसरे दिन कुछ सेलेब्स ने परफॉर्मेंस भी दीं, जिनमें किंग खान की परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया।

शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह वरुण धवन और रणवीर सिंह के साथ फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ वरुण धवन और रणवीर सिंह भी नजर आए। शाहरुख खान ने रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म 'पठान' के टाइटल ट्रैक पर धमाकेदार डांस किया।

यह भी पढ़ें- नीता अंबानी की पार्टी में करीना ने करिश्मा को किया इग्नोर

स्टेज पर आते ही शाहरुख 'जूमे जो पठान' का हुक स्टेप करने लगे। इसके बाद रणवीर सिंह और वरुण धवन को भी वो इसमें शामिल होने के लिए कहते हैं और तीनों ही जोशीले अंदाज में ठुमके लगाए। शाहरुख खान ने रणवीर सिंह और वरुण धवन को अपनी फिल्म 'पठान' के टाइटल ट्रैक पर खूब नचाया अब तीनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद आ रहा है।

पठान शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। पठान से उन्होंने 4 साल बाद धमाकेदार वापसी की है। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' का दुनिया भर में बाहें खोल कर स्वागत किया गया।

शाहरुख की फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस 'पठान' को लेकर बेहद एक्साइटेड थे। ये खुशी थिएटर्स में बराबर देखने को मिली। अब लोग ओटीटी पर भी फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अपनी सहेली के ही पति को दिल दे बैठी थीं स्मृति ईरानी

Published on:
02 Apr 2023 11:51 am
Also Read
View All