बॉलीवुड

शाहरुख खान संग हुआ हादसा, मांसपेशियों में आई चोट, जानें हेल्थ अपडेट

Shahrukh Khan Injured: शाहरुख खान घायल हो गए हैं। एक्टर के मांसपेशियों में चोट आई है। यह हादसा कैसे हुआ; आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2025, 1:35 PM IST
Shahrukh Khan Injured
Shah Rukh Khan (Image: Actor's Instagram)

Shahrukh Khan Got Injured: बॉलीवुड अभिनेता और किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है एक्टर घायल हो गए हैं। उन्हें डॉक्टर ने एक महीने आराम करने का सलाह दी है। इसका मतलब अब शाहरुख एक महीने तक शूटिंग से दूर रहेंगे और बेड रेस्ट करेंगे।

कैसे लगी चोट

ताजा जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर अपनी अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ‘किंग’ (King) के सेट पर शूट कर रहे थे। ऐसे में एक एक्शन सीन के दौरान वह घायल हो गए। उनके मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है।

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि शुरुआती ट्रीटमेंट के बाद एक्टर ट्रीटमेंट के लिए अपनी टीम के साथ अमेरिका रवाना हो गए हैं। उनकी स्थिति ठीक है। हालांकि यह उनके परिवार और फैंस के लिए दुखद समय है।

सितंबर-अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग

देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में शाहरुख खान को स्टंट करते वक्त कई बार मांसपेशियों में चोट लग चुकी है। सूत्र के मुताबिक, किंग खान अब सितंबर-अक्टूबर में ‘किंग’ की शूटिंग करेंगे, क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और पूरी तरह से ठीक होने का समय लेने की सलाह दी है। जैसे ही वह ठीक होंगे, वह पूरी एनर्जी के साथ फिर से सेट पर वापसी करेंगे।

फिल्म की रिलीज डेट जानें

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने पहले 'पठान' बनाई थी। यह फिल्म पहले से ही फैंस के बीच चर्चा में है।

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वहीं अभिषेक बच्चन विलेन रोल में नजर आने वाले हैं।

फिल्म में और भी कई बड़े सितारे दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। यह फिल्म (किंग) अगले साल ईद पर रिलीज हो सकती है।