बॉलीवुड

Jawan में शाहरुख का डबल रोल है, इतना ही नहीं…, ट्रेलर आते ही पता चल गई फिल्म की कहानी

Jawan Shahrukh Khan: ट्रेलर आते ही पता चल गई फिल्म जवान की कहानी। टीजर में शाहरुख खान का पुलिस ऑफिसर से लेकर विलेन तक का रूप देखने को मिला। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
3 min read
• •
Updated: 11 Jul 2023, 5:20 PM IST
Shahrukh khan has a double role in Jawaan leaked story
शाहरुख खान

Jawan Shahrukh Khan: पठान के बाद शाहरुख खान एक बार फिर से एक्शन मोड़ में लौट रहे हैं। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण होंगी। वहीं पहली बार साउथ की नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं।

'जवान' के टीजर में भरपूर गोलीबारी और ताबड़तोड़ ऐक्शन है। साथ ही 2 मिनट और हाफ सेकंड के इस छोटे से टीजर में शाहरुख खान का पुलिस ऑफिसर से लेकर विलेन तक का रूप देखने को मिला। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

अगस्त में फिल्म का दूसरा ट्रेलर आएगा
ट्रेलर आने से पहले शाहरुख का गंजा लुक लीक हो गया था। फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस भी बाहर आए थे। लेकिन मेकर्स ने उन्हें पहले ट्रेलर में जगह नहीं दी है। बताया जा रहा है कि अगस्त में फिल्म का दूसरा ट्रेलर आएगा। लेकिन इस ट्रेलर में एक सीन है, जिसके आधार पर 'जवान' की कहानी पता लगने की बात कही जा रही है।

शाहरुख का डबल रोल है
फिल्म में शाहरुख का डबल रोल है। इसमें एक किरदार बेटे का होगा और दूसरा पिता का। शाहरुख का जो पिता वाला किरदार है, वो पहले इंडियन आर्मी में था। बाद उसे मरा हुआ मान लिया गया। ट्रेलर में एक सीन है, जहां कुछ स्पेशल फोर्सेज के लोग एक जवान की आखिरी विदाई में शामिल होने आए हैं। ये शायद वही पिता वाला किरदार है, जिसे मरा हुआ मान लिया गया है। लेकिन वो असल में मरा नहीं है।

परेशान महिलाओं की मदद करते हैं शाहरुख
वो आदमी कुछ बेचारी और परेशान महिलाओं की मदद करता है। उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लेता है। इसके बाद वो लोग एक-एक करके कुछ मिशंस को अंजाम देते हैं। जिसकी वजह से उसे इंडिया में क्रिमिनल मान लिया जाता है। विजय के किरदार की वजह से क्रिमिनल बन गया।

उसका बेटा, जो पुलिस में है, उसे रोकने की कोशिश कर रहा है। पुलिसवाला उस क्रिमिनल को पकड़ने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देता है। ट्रेलर में एक सीन है, जिसमें ये पुलिसवाला उस क्रिमिनल से लड़ रहा है। यानी शाहरुख, शाहरुख से ही लड़ रहे हैं। ये दोनों बाप बेटे हैं। लेकिन ये बात उन दोनों में से किसी को नहीं पता है।

यानी इससे ये भी पता चल रहा है कि दीपिका एक ओर शाहरुख की मां बनी हैं। दूसरी ओर वो शाहरुख की पत्नी भी बनी हैं। नयनतारा ने पुलिसवाले शाहरुख की लव इंट्रेस्ट का रोल किया है। कहानी में एक घटना होती है, जिसमें दीपिका की डेथ हो जाती है। शाहरुख के किरदार को जला दिया जाता है।

यहीं पर वो लोग अपने बच्चे से बिछड़ जाते हैं, जो बड़ा होकर पुलिसवाला बनता है। जलने की वजह से वो क्रिमिनल बनकर अपने चेहरे पर पट्टी बांधकर घूमता है। ट्रेलर में शाहरुख खान 5-6 लुक्स में नजर आते हैं। वो क्रिमिनल पुलिस को चकमा देने के लिए इस तरह के हथकंडे आजमाता है। फिल्म की यही कहानी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। ट्रेलर में कुछ ऐसी चीजें दिखती हैं, जो इस कहानी की सच होने की पुष्टि करती है। बाकी पिक्चर आएगी, तो पूरी कहानी पता चल ही जाएगी।

Updated on:
11 Jul 2023, 5:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन